फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DM reprimanded RES and PWD engineers

Pithoragarh News: डीएम ने आरईएस और पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को लगाई फटकार

Fri, 17 May 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 17 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
DM reprimanded RES and PWD engineers
पिथौरागढ़। बीसाबजेड़ क्षेत्र के सुपोखरा सड़क का मलबा इंटर कॉलेज को जोड़ने वाली सड़क पर डालने से 11 गांवों के लोग परेशान है। नाराज ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात कर मलबे को हटाने की मांग की है। इस दौरान डीएम ने लोनिवि और आरईएस के अभियंताओं को फटकार लगाते हुए शीघ्र मलबा हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को 11 गांवों के लोग नरेंद्र सिंह घोटा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने यहां डीएम रीना जोशी को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जीआईसी को जोड़ने वाली सड़क के पास मलबा आने से लोग आवागमन नहीं कर पा रहे हैं। गांव से दूध बाजार तक नहीं पहुंच पा रहा है। छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने में दिक्कत हो रही है। आपातकाल में एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि सुपोखरा सड़क का मलबा नीचे की ओर डाल दिए जाने से यह समस्या खड़ी हो रही है। शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क पर गिरे मलबे को हटाकर वाहनों का संचालन शुरू कराने की मांग की। जिलाधिकारी रीना जोशी ने आरईएस और पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को फटकार लगाते हुए सड़क पर पड़े मलबे को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed