फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DM launches crop cutting by cutting wheat

डीएम ने गेहूं काटकर किया क्रॉप कटिंग का शुभारंभ

Tue, 07 May 2019 12:35 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Tue, 07 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
DM launches crop cutting by cutting wheat
पिथौरागढ़ में क्राप कटिंग का निरीक्षण करते डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे। - फोटो : AMAR UJALA
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सोमवार को पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र के कुजौली गांव में गेहूं की फसल पर की जा रही क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। डीएम ने खेत में गेहूं की पकी फसल काटकर इसका शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


राजस्व विभाग ने कुजौली गांव के कृषकों  के गेहूं के खेत में 30 वर्गमीटर का प्लाट बनाकर सीसीई एग्री एप के माध्यम से क्रॉप कटिंग का प्रयोग किया। जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा, खसरा, रजिस्टर आदि भू-अभिलेखों की जांच करते हुए किसानों से बोए गए गेहूं के बीज के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि क्राप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। अंतिम आंकड़े परीक्षण के उपरांत राज्य स्तर पर कृषि निदेशालय जारी करता है। कहा कि क्राप कटिंग के प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति और फसल बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। वहां अपर सांख्यिकीय अधिकारी राजेश खाती, राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश कापड़ी,  कृषक जीवंती उप्रेती आदि थेे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed