फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DM heard problems in border villages

सीमा से लगे गांवों में डीएम ने सुनीं समस्याएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
DM heard problems in border villages
धारचूला के व्यास घाटी में डीएम को समस्याओं का ज्ञापन देती हुए प्रधान नाबी सनम। संवाद न्यूज एजेंस? - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला(पिथौरागढ़)। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने चीन सीमा से लगे अंतिम गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्या सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान का हरसंभव भरोसा दिलाया। इस दौरान डीएम ने कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग, ओम पर्वत नाबीढांग और आदि कैलाश-ज्योलीकांग तक सड़कों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम डॉ. आशीष चौहान, सीडीओ, केएमवीएन के एमडी नरेंद्र सिंह भंडारी ने नाबी होम स्टे का निरीक्षण किया। नाबी होम स्टे पर पहुंचने पर होम स्टे स्वामी और प्रधान सनम नबियाल ने उनका स्वागत किया। प्रधान सनम और नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष मदन नबियाल ने सड़क सुधारीकरण, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और मोबाइल टावर सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर ज्ञापन दिया। डीएम ने समस्याओं के समाधान का हर संभव भरोसा दिया है। डीएम ने 10 हजार से 14500 फुट की ऊंचाई और तापमान 10 से 12 में भी विषम परिस्थितियों में सड़क सुचारु रखने पर बीआरओ के अधिकारियों और मजदूरों की सराहना की।
विज्ञापन

गुंजी में कैलाश संग्रहालय बनाने की योजना
धारचूला। डीएम ने व्यास घाटी की खूबसूरती से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने गुंजी में कैलाश संग्रहालय बनाने की योजना की जानकारी भी दी। शिव महोत्सव में आए अतिथि और पर्यटकों को रात दो बजे तक भोजन कराने, रहने सहित अन्य जरूरत की सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ग्राम प्रधान सनम और उनकी टीम का आभार प्रकट किया। इस दौरान गायक बीके सामंत, गोविंद डिगारी, कमलजीत ढकरियाल, भगवती ने पहाड़ी, हिंदी, रं बोली के गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रं बोली में गीत लिखने के लिए प्रेरित
धारचूला। कमलजीत ढकरियाल के स्थानीय रं बोली के गीतों को सुनकर डीएम काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कमलजीत को अपनी रं बोली में और अधिक गीत लिखकर अपनी बोली को बचाने के कार्य करने की अपील की।

सभी का जताया आभार
धारचूला। डीएम ने सेना,आईटीबीपी, एसएसबी,केएमवीएन, बीआरओ, रं कल्याण संस्था, समस्त कलाकारों की टीम और स्थानीय लोगों के साथ-साथ सभी विभागों का शिव महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed