फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DM goes down to remove promotional material

प्रचार सामग्री हटाने को डीएम उतरे मैदान में

Mon, 11 Mar 2019 11:29 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Mon, 11 Mar 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
DM goes down to remove promotional material
पिथौरागढ़ में प्रचार सामग्री हटवाते जिलाधिकारी। - फोटो : AMAR UJALA
 लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद विभिन्न जगहों पर लगी प्रचार सामग्री हटाने को जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुुमार जोगदंडे खुद मैदान में उतरे। उन्होंने अपने सामने सरकारी और सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर विभिन्न राजनैतिक दलों की ओर से लगाई गई होर्डिंग्स, बैनर आदि को हटवाया। 
विज्ञापन


डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों, नगर निकाय क्षेत्र के अधिशासी अधिकारियों और चुनाव से जुड़े अधिकारियों को प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्वयं सोमवार को जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर सार्वजनिक स्थानों में लगाई गई करीब 30 प्रचार सामग्री होर्डिंग्स, बैनर आदि को हटवाया। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रांतर्गत आदर्श आचार संहिता का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी यदि किसी व्यक्ति, राजनैतिक दल आदि के द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जाता है तो संबंधित के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अंतर्गत तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वहां उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरडी पालीवाल, ईओ नगर पालिका दीपक कुमार आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed