फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DM gave instructions to register a case against the supply company

खराब गुणवत्ता का सामान उपलब्ध कराने के मामले में सप्लाई कंपनी पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to register a case against the supply company
धारचूला(पिथौरागढ़)। डीएम आनंद स्वरूप ने पैरा मेडिकल कर्मचारियों को खराब गुणवत्ता के ग्लब्स और अन्य सामग्री दिए जाने के मामले में सीएमओ को सप्लाई कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस मामले में अस्पताल प्रभारी को भी फटकार लगाई।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम आनंद स्वरूप ने बुधवार को अस्पताल में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट और कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान पैरा मेडिकल कर्मचारियों ने उपयोग किए ग्लब्स, खून के धब्बे, पेन से लिखे हुए ग्लब्जों के साथ ही वैक्सीन की सिरिंज के भी खराब गुणवत्ता के होने की शिकायत की। इस पर डीएम ने मौके से फोन कर सीएमओ डॉ. एचसी पंत को सप्लाई करने वाली कंपनी पर एफआईआर करने के निर्देश दिए। सीएचसी प्रभारी डॉ. एमके जायसवाल को भी फटकार लगाते हुए अस्पताल में किसी भी प्रकार की खराब सामग्री मिलने पर एसडीएम को सूचना देने की बात कही।
विज्ञापन

ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं लगे होने पर जताई नाराजगी
धारचूला(पिथौरागढ़)। डीएम ने सीएचसी में बच्चों और बड़े लोगों के लिए बनाए गए कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। कोविड वार्ड पर ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीजन कंसट्रेटर सहित अन्य कोविड सामग्री नहीं लगे होने पर नाराजगी जताई। सीएचसी प्रभारी कोविड बेडों में पूरी सामग्री लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट निर्माण और टीआरसी में बने कोविड सेँटर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने की दूरस्थ गांव में टीकाकरण करने की मांग
धारचूला(पिथौरागढ़)। निरीक्षण के समय ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने दूरस्थ गांव में वैक्सीन कैंप लगाने की मांग डीएम से की। डीएम ने सीएचसी प्रभारी डॉ. एमके जायसवाल को दूरस्थ गांव में टीका लगाने को टीम भेजने और लोगों को टीका लगाने को जागरूक करने के निर्देश दिए। अस्पताल के 30 बेड को 50 बेड में तब्दील करने को कहा। इसके अलावा सीएचसी प्रभारी को गांव के छोटे-छोटे बच्चों के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला,एसपी सुखबीर सिंह, सीओ ओपी शर्मा, कोतवाल प्रभात कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed