फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DM done inspection of Pumping scheme.

Pithoragarh News: आंवलाघाट पंपिंग योजना से पर्याप्त जलापूर्ति न होने पर डीएम नाराज

Sat, 24 May 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 24 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
DM done inspection of Pumping scheme.
 आंवलाघाट पंपिंग पेयजल योजना का निरीक्षण करते डीएम विनोद गोस्वामी। स्रोत: सूचना विभाग
पिथौरागढ़। लंबे समय से नगर में जलापूर्ति कम होने की शिकायत पर डीएम विनोद गोस्वामी ने आंवलाघाट पंपिंग पेयजल योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान लो वोल्टेज की समस्या से जलापूर्ति कम होने की बात सामने आई। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए इस समस्या को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। कहा पेयजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

डीएम ने योजना का निरीक्षण कर इसमें आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। जल निगम के ईई रंजीत धर्मसक्तू ने बताया कि स्टेबलाइजेशन के कारण पानी पंप करने में दिक्कत हो रही है। इस पर डीएम नाराज हुए और शीघ्र नए स्टेबलाइजर पंप लगाने के निर्देश दिए। कहा इसका जल्द आगणन तैयार होना चाहिए। उन्होंने कहा नगर के लोगों की प्यास बुझाने के लिए इस योजना का निर्माण किया गया है। योजना से पर्याप्त पानी नगर में न पहुंचना गंभीर है। कहा हर दिन लोगों को पर्याप्त पानी मिलना चाहिए। ऐसा न होना गंभीर है। कहा भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस मौके पर एसडीएम सदर वैभव कांडपाल, ईई यूपीसीएल नितिन गर्खाल, एई लोनिवि दिनेश जोशी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

एक टैंक में कम मिला पानी
पिथौरागढ़। डीएम के निरीक्षण के दौरान रामगंगा नदी पर स्थित तीनों टैंकों में से एक टैंक में पानी कम मिला इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। जल निगम के ईई रंजीत धर्मसक्तू ने बताया कि नदी का बहाव दूसरी ओर होने से टैंक में कम पानी स्टोर हो रहा है। डीएम ने अधिकारियों को पेयजल योजना के समीप रामगंगा नदी में चैनेलाइजेशन करने के निर्देश दिए ताकि टैंकों में पर्याप्त पानी स्टोर हो सके। उन्होंने योजना के बांस एवं जजुराली के गढ़ियानी स्थित पंप हाउस का भी निरीक्षण कर टैंकों की सफाई व्यवस्था परखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जमतड़ी में ग्रामीणों से की मुलाकात
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बाद में अधिकारियों के साथ जमतड़ी पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को डीएम के सामने रखीं और इनके समाधान की मांग की। डीएम ने कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिए कि वह 28 मई को गांव में कृषि विभाग का शिविर लगाकर ग्रामीणों को लाभांवित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed