{"_id":"65bbd9e45861c02611049496","slug":"dm-angry-over-incomplete-arrangements-in-dissemination-training-center-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-109720-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में अधूरी व्यवस्थाएं होने पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में अधूरी व्यवस्थाएं होने पर डीएम नाराज
Thu, 01 Feb 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। प्रसार प्रशिक्षण केंद्र ग्राम्य विकास थरकोट में पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के 64 राजस्व उप निरीक्षकों का नौ माह का सैद्धांतिक प्रशिक्षण शुरू हो गया है। डीएम रीना जोशी ने प्रशिक्षण का दीप जलाकर शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में पिथौरागढ़ के 37 और चंपावत के 27 राजस्व उप निरीक्षक हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण केंद्र में अधूरी व्यवस्थाएं होने पर नाराजगी भी प्रकट की।
डीएम ने कहा कि राजस्व उप निरीक्षकों का कार्य महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण में भूलेख, भू अर्जन, भूमि का प्रकार, भू राजस्व, निर्वाचन, आरटीआई, एलआर एक्ट सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षित प्रशिक्षकों की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीएम ने प्रसार प्रशिक्षण केंद्र के छात्रावास भवनों के निरीक्षण के दौरान आधी अधूरी व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने हॉस्टल इंचार्ज अर्चना ढौंढियाल को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
डीएम ने एडीएम को प्रत्येक दिन प्रसार प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षकों को समय से निर्धारित भोजन मीनू के अनुसार भोजन ,जलपान दिया जाए। प्रशिक्षण केंद्र आने जाने वालों का गेट पर पूर्ण ब्यौरा रखने और प्रशिक्षणार्थियों के भी प्रशिक्षण केंद्र के बाहर जाने और अंदर आने का पूरा ब्योरा रखने को कहा। इस मौके पर नोडल प्रशिक्षक डॉ. एसके बरनवाल, तहसीलदार जगदीश नेगी मौजूद रहे।