{"_id":"57ab5bb84f1c1bee07ee4576","slug":"district-panchayat-boil-over-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत के टैक्स को लेकर उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत के टैक्स को लेकर उबाल
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 10 Aug 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते पिथौरागढ़ के व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में प्रवेश पर जिला पंचायत द्वारा वसूले जा रहे टैक्स को लेकर बुधवार को ट्रक आपरेटरों और भाजपाइयों ने हंगामा काटा। भाजपाइयों ने टैक्स समाप्त करने की मांग को लेकर जिला पंचायत कार्यालय में नारेबाजी की और सिल्थाम चौराहे पर जिला पंचायत अध्यक्ष का पुतला फूंका। कांग्रेस विधायक मयूख महर ने प्रेस को जारी बयान में मालवाहक वाहनों से शुल्क वसूलने का विरोध किया। साथ ही व्यापारियों के आंदोलन को समर्थन दिया है। कहा कि वह मामले को मुख्यमंत्री के सामने उठाएंगे।
विज्ञापन
शुल्क वसूली के विरोध में व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर के नेतृत्व में ट्रक आपरेटरों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के साथ ही धरना दिया। व्यापार मंडल और ट्रक आपरेटर संघ ने शुल्क वसूली को खुली लूट बताते हुए कहा कि यह न ट्रक आपरेटरों और नहीं जनता के हक में है। मालवाहक वाहनों से 200 रुपये शुल्क लिया जा रहा है, इससे वाहन स्वामियों पर बोझ पड़ रहा है। धरने पर व्यापार मंडल महासचिव संतोष बिष्ट, उपाध्यक्ष आशीष सौन, संयुक्त सचिव दिनेश कापड़ी, कोषाध्यक्ष मनीष चंद के साथ ही तमाम व्यापारी और ट्रक आपरेटर बैठे।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जिला पंचायत कार्यालय तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में टैक्स का विरोध करते हुए कहा कि शुल्क लेना बंद न होने पर भाजपा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, जिला महामंत्री गोपू महर, किशन खड़ायत, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी मौजूद थे।
विज्ञापन
अंदर चल रही था कांग्रेस का कार्यक्रम
जिस समय भाजपाई जिला पंचायत के कार्यालय में प्रदर्शन कर रहे थे। उस वक्त जिला पंचायत के सभागार में में चल रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अगस्त क्रांति दिवस में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे। भाजपाई सभा कक्ष की ओर नहीं गए।