फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   District ministerial staff protest over 12-point demands

Pithoragarh News: 12 सूत्री मांगों पर जिले के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

Tue, 08 Sep 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 08 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
District ministerial staff protest over 12-point demands
चंपावत। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन का 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। मंगलवार को विकास भवन सभागार में कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार और महामंत्री जीवन चंद्र ओली ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना लागू करने समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन के दूसरे चरण में 24 सितंबर तक मंत्रियों को ज्ञापन दिए जाएंगे। 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांच अक्तूबर को प्रदेश स्तरीय रैली और सचिवालय कूच प्रस्तावित है। इसके बाद मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed