Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   District hospital under pressure beyond its capacity; 63-year-old dilapidated building in need of repairs

Pithoragarh News: जिला अस्पताल में क्षमता से अधिक दबाव, 63 साल पुराने जर्जर भवन को चाहिए मरहम

Tue, 03 Nov 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 03 Nov 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
District hospital under pressure beyond its capacity; 63-year-old dilapidated building in need of repairs
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में जिला अस्पताल वर्ष 1963 में अस्तित्व में आया। 50 बेड क्षमता से शुरू हुए इस अस्पताल में तब से लेकर आज तक मरीजों का दबाव 100 प्रतिशत से भी अधिक बढ़ गया है। हैरानी है कि अब तक इस अस्पताल में बदहाल व्यवस्थाओं से छुटकारा नहीं मिल सका है। 63 साल पुराना अस्पताल का भवन जर्जर हो गया है इससे मरीजों से लेकर तीमारदार और स्वास्थ्य कर्मी भी परेशान हैं। जिले में विकास के नाम पर रोजाना नई सरकारी इमारतें खड़ीं हो रही हैं। हैरानी है कि अब तक जिले के सबसे बड़े जिला अस्पताल के पुराने जर्जर भवन पर किसी की नजर नहीं पड़ी है। अस्पताल के जर्जर भवन से कई दुश्वारियां पैदा हो रही हैं। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने यह पड़ताल की तो यह हकीकत सामने आया।
विज्ञापन


टपकती छत के नीचे इलाज कराना मरीजों की मजबूरी

पिथौरागढ़। जिला अस्पताल का भवन जर्जर हो चुका है। छत और दीवारें क्षतिग्रस्त होने से दिक्कतें पैदा हो रही हैं। छत पर दरारें पड़ने से हल्की बारिश में भी यह टपकती है और चिकित्सकों के कक्षों से लेकर भर्ती वार्डों तक पानी भीतर घुसता है। सीलन से भरी दीवारें मरीजों की सेहत पर बुरा असर डालती हैं। ऐसे में अस्पताल का नया भवन न बनने से मरीज टपकती छत के नीचे इलाज कराने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन


उपकरणों के खराब होने का खतरा

पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में छत से पानी कक्षों में घुसता है तो सीलन भरी दीवारें परेशानी का सबब बन रही हैं। कक्षों में पानी घुसने और दीवारों पर सीलन आने से अस्पताल की लैब, ईसीजी कक्ष सहित अन्य कक्षों में रखे करोड़ों के उपकरणों के खराब होने का खतरा बना रहता है। अस्पताल प्रबंधन के लिए मशीनों को सुरक्षित रखना चुनौती बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह की कमी से नहीं बढ़ रही बेड की क्षमता

पिथौरागढ़। वर्ष 1963 में जिला अस्पताल की क्षमता 50 बेड की थी। तब से लगातार मरीजों का दबाव बढ़ता रहा तो इसकी क्षमता 120 बेड की करनी पड़ी। बमुश्किल पुराने कक्षों में नए बेड लगाए गए। वर्तमान में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 170 से अधिक पहुंच रही है। अस्पताल के पुराने भवन में नए बेड लगाने के लिए जगह नहीं होने से बरामदे में बिस्तर लगाना मजबूरी बना है। ऐसे में साफ है कि जगह की कमी से बेड की क्षमता नहीं बढ़ रही है इसकी मार मरीज सह रहे हैं। यदि अस्पताल का नवनिर्माण होता तो यह दिक्कत दूर हो सकती है। दबाव बढ़ने से कई बार एक बेड पर दो से तीन मरीजों का इलाज करना मजबूरी होता है।


-जिला अस्पताल का समय-समय पर सुधारीकरण किया जाता है। अब अस्पताल मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित हो रहा है। मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पताल का संचालन होने के बाद बेड की कमी की दिक्कत दूर हो जाएगी। -डॉ. डीपी सिंह, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed