{"_id":"803533b8be91297108e3b3dfc01e0bf5","slug":"district-hospital-doctors-work-outs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Mon, 11 Jan 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अस्पताल में रविवार को हुए हंगामे के विरोध में सोमवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर डॉक्टरों ने ओपीडी का बहिष्कार कर दिया। जिला अस्पताल में डा. एनएस कुटियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि प्रसव के बाद महिला की मौत से गुस्साए लोगों ने महिला अस्पताल में कर्मचारियों और डाक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार किया। कर्मचारियों पर हमला करने की कोशिश की। इस तरह की घटना की निंदा करते हुए मांग की गई कि इस तरह की घटना में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की घटना न हो इसकी गारंटी दी जाए। ताकि कर्मचारी भयमुक्त होकर काम कर सकें।
मांग की गई कि पुरुष और महिला अस्पताल में 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए। पुरुष और महिला अस्पताल में इमरजेंसी चिकित्साधिकारियों की तत्काल तैनाती की जाए। डाक्टरों के ओपीडी बहिष्कार के कारण सोमवार को मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सप्ताह का पहला दिन होने के कारण आज बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचलों से मरीज जिला अस्पताल आते हैं। अस्पताल में आवश्यक सेवाएं जारी रही। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के सचिव डा. केसी भट्ट ने बताया कि डीएम, एसपी के माध्यम से ज्ञापन शासन को भेज दिया गया है।