{"_id":"5bf98763bdec2241a8748fd1","slug":"disgruntled-students-demonstrate-no-scholarship","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति नहीं मिलने से नाराज छात्रों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति नहीं मिलने से नाराज छात्रों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
छात्रवृत्ति को लेकर पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रवृत्ति नहीं मिलने से नाराज छात्रों ने शनिवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन तिथि नहीं बढ़ाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
छात्र नेता किशोर कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं ने कहा कि पिथौरागढ़ महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को दो साल से छात्रवृत्ति नहीं मिली है। वर्तमान में छात्रवृत्ति के लिए 30 नवंबर आवेदन करने की अंतिम तिथि रखी गई है। वेबसाइट में आवेदन की अंतिम तिथि 26 नवंबर दर्शाई गई है। पुराने छात्रों के छात्रवृत्ति के आवेदन नवीनीकृत नहीं हो पा रहे हैं, जबकि आय प्रमाण पत्र बनने में कम से कम 15 दिन का समय लगता है।
विज्ञापन
छात्रों ने आरोप लगाया कि इस समस्या से समाज कल्याण विभाग को अवगत कराने के बाद भी कोई सुध नहीं ली जा रही है। छात्रवृत्ति नहीं मिलने से गरीब छात्र पुस्तकें तक नहीं खरीद पा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में नीरज कोहली, भरत कुमार, पूरन कुमार, कमलेश कुमार, प्रदीप कुमार, हयात कुमार, राजेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन