फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Disaster in Dharchula

धारचूला के जुम्मागांव में आपदा से मकान जमींदोज, सात लोग मलबे में दबे, पांच के शव बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Disaster in Dharchula
धारचूला के तपोवन के समीप नेपाल के श्रीबगढ़ नाले की ओर से आए मलबे के कारण काली नदी का प्रवाह रुक गया - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला के जुम्मा गांव में रविवार की रात हुई मूसलाधार बारिश ने जमकर कहर बरपाया। अतिवृष्टि से जामुनी और नालपोली तोक में सात मकान जमींदोज हो गए। मलबे में तीन बहनों और उनके चाचा-चाची समेत सात लोग दब गए।
विज्ञापन

इनमें से तीनों बहनों और दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दंपती (तीनों बहनों के चाचा-चाची) लापता हैं। घटना में जुम्मा गांव के चार लोग घायल हुए हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और एसएसबी सहित पुलिस के जवान समाचार लिखे जाने तक लापता लोगों की खोजबीन में जुटे थे।
विज्ञापन

रविवार की रात शुरू हुई मूसलाधार बारिश से जुम्मा गांव के जामुनी और नालपोली तोक में जबर्दस्त भूस्खलन हुआ और सात मकान जमींदोज हो गए। जामुनी तोक में चंद्र सिंह धामी, उनकी पत्नी हाजरी देवी और तीन भतीजियां संजना, रेनू और शिवानी मलबे में दब गईं। चंद्र सिंह के बड़े भाई जोगा सिंह ने पत्नी और दो बेटों के साथ सुरक्षित स्थान की ओर भागकर जान बचाई। मकान ध्वस्त होने से जुम्मा के नर सिंह, जयमती, दीया और अंजली घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुम्मा गांव के ही नालपोली तोक में सास-बहू मलबे में दब गईं। इसके अलावा, सुनीता देवी पत्नी दीपक सिंह और पार्वती देवी पत्नी लाल सिंह भी मकान ध्वस्त होने से मलबे में दब गए। जामुनी तोक के जोगा सिंह की तीन पुत्रियों संजना, रेनू व शिवानी के अलावा जामुनी की ही सुनीता देवी और नालपोली तोक की पार्वती देवी के शव बरामद हो गए हैं। मलबे में दबे जामुनी तोक के चंद्र सिंह और उनकी पत्नी हाजरी देवी की ढूंढखोज की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए हेलिकॉप्टर से धारचूला लाया गया है।
मलबे में दबने से इनकी हुई मौत
1 -संजना (15) पुत्री जोगा सिंह निवासी जामुनी।
2 - रेनू (11) पुत्री जोगा सिंह निवासी जामुनी।
3 - शिवानी (9) पुत्री जोगा सिंह निवासी जामुनी।
4 - सुनीता पत्नी दीपक सिंह निवासी जामुनी ।
5 - पार्वती देवी पत्नी लाल सिंह निवासी नालपोली।
ये अब भी हैं लापता
1-चंद्र सिंह पुत्र करन सिंह निवासी जामुनी
2 -हाजरी देवी पत्नी चंद्र सिंह निवासी जामुनी
ये हुए हैं घायल
1-नर सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी जुम्मा।
2-जयमती पत्नी सोबन सिंह निवासी जुम्मा।
3-अंजली पुत्री मान सिंह निवासी जुम्मा।
4- दीया पुत्री मान सिंह निवासी जुम्मा।
नेपाल की ओर से हुए भूस्खलन से काली नदी में बनी झील
धारचूला। तपोवन के समीप नेपाल के श्रीबगढ़ नाले की ओर से आए मलबे के कारण काली नदी का प्रवाह रुक गया। इससे वहां झील बन गई। इसका पानी एनएचपीसी तपोवन के परिसर तक पानी घुस आया है। दर्जनों मकानों में मलबा और पानी घुस गया। इसमें तीन वाहन बह गए। काली नदी का जल स्तर बढ़ने से बीआरओ का क्रशर प्लांट और हट्स क्षतिग्रस्त हो गए जबकि तारकोल के सैकड़ों ड्रम और काफी सामान मलबे में दब गया। बीआरओ कर्मी नदी का जल स्तर बढ़ने के बाद बचाव में जुटे रहे। बीआरओ के कर्नल एनके शर्मा ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। काली नदी का जल स्तर बढ़ने की सूचना पर प्रशासन और पुलिस ने रात में ही लाउडस्पीकर से लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा। घटखोला सहित नदी से लगे गांवों के लोग रात भर जगे रहे।

डीएम हेलिकॉप्टर से पहुंचे, सीएम ने भी ली जानकारी
पिथौरागढ़। आपदा की सूचना पर डीएम डॉ.आशीष चौहान ने सड़क बंद होने के कारण हेलिकॉप्टर से क्षेत्र में पहुंचकर क्षति का जायजा लिया। राहत सामग्री भेजी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन से घटना की जानकारी लेते हुए राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। वह जिलाधिकारी चौहान और एडीएम फिंचाराम चौहान से फोन पर जुम्मा गांव सहित क्षेत्र में किए जा रहे बचाव कार्य की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed