फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Direct bus service from Pithoragarh to Gurujram

पिथौरागढ़ से गुरुग्राम के लिए सीधी बस सेवा शुरू

Sun, 08 Apr 2018 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़। Updated Sun, 08 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
Direct bus service from Pithoragarh to Gurujram
पिथौरागढ़ से गुरूग्राम की सीधी बस सेवा को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते काबीना मंत्री के प्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला
 पिथौरागढ़ से गुरुग्राम के लिए सीधी बस सेवा का शुभारंभ किया गया। पेयजल मंत्री प्रकाश पंत के प्रतिनिधि कृपाल सिंह ने बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। पहले दिन यह बस 37 यात्रियों को लेकर रवाना हुई।
विज्ञापन

रविवार को रोडवेज बस स्टेशन से बस को गुुरुग्राम के लिए रवाना किया गया। पहली सीधी यात्रा को देखते हुए यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्टेशन प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बस पिथौरागढ़ से पूर्वाह्न 11 बजे गुरुग्राम के लिए रवाना होगी। जबकि गुरुग्राम से रात आठ बजे पिथौरागढ़ के लिए चलेगी।
विज्ञापन


रोजाना एक सेवा का संचालन किया जाएगा। परिवहन विभाग के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्या ने बताया कि जल्दी ही पिथौरागढ़ से चंडीगढ़ और आगरा के लिए भी सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। इस मौके पर संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन कुमार, स्टेशन प्रभारी, धीरज कुमार वर्मा, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, भाजपा नेता ललित पंत, उमेश सिंह महर, अशोक उपरारी, महेंद्र देउपा, पर्वत सिंह, नवीन कोठारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed