फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dimand Of Teacher

छह महाविद्यालयों में एक प्राचार्य सहित प्राध्यापकों के नौ पद रिक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dimand Of Teacher
पिथौरागढ़। सीमांत जिले की उच्च शिक्षा भी बदहाल है। जिले के छह महाविद्यालयों में प्राचार्य सहित प्रवक्ताओं के नौ पद खाली हैं। जिले के महाविद्यालयों में 211 पदों के सापेक्ष 201 पदों पर ही प्राध्यापक तैनात हैं। मुनस्यारी महाविद्यालय में प्राचार्य का पद भी खाली है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़, बलुवाकोट, मुनस्यारी, डीडीहाट और बेड़ीनाग महाविद्यालय में नौ प्राध्यापकों के पद खाली हैं। बलुवाकोट महाविद्यालय में जंतुविज्ञान की प्राध्यापक को रानीखेत और नारायणनगर महाविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक को हल्द्वानी अटैच किया गया। ऐसे में सीमांत के छात्रों को उच्च शिक्षा का लाभ लेने में परेशानी हो रही है। पिथौरागढ़ महाविद्यालय में स्वीकृत प्राध्यापकों के कुल 121 पदों के सापेक्ष 117 कार्यरत हैं, जबकि गृहविज्ञान एक प्राध्यापक के भरोसे है। गृहविज्ञान में तीन पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। अर्थशास्त्र विभाग में एक पद खाली है। बलुवाकोट महाविद्यालय में 13 पद स्वीकृत हैं। इनमें से अंग्रेजी, अर्थशास्त्र के पद खाली हैं। जंतुविज्ञान की प्राध्यापक को दिवाली से पहले रानीखेत अटैच किया गया। नारायणनगर महाविद्यालय में कुल 16 पद हैं। अर्थशास्त्र के प्राध्यापक को हल्द्वानी महाविद्यालय में अटैच किया गया है। बेड़ीनाग महाविद्यालय में जीवविज्ञान के प्राध्यापक का पद खाली है। महाविद्यालय में प्राध्यापकों के कुल 30 पद स्वीकृत हैं। बलुवाकोट के प्राचार्य डॉ. डीसी पंत मुनस्यारी महाविद्यालय में व्यवस्थाएं देख रहे हैं। महाविद्यालय में स्वीकृत 13 पदों में से 11 पदों पर प्राध्यापक कार्यरत हैं। इसमें चार स्थायी और सात संविदा पर हैं, जबकि राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र विषय में किसी की भी नियुक्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed