फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dimand of Road in Talla Johar

सैमली के लिए सड़क नहीं बनी तो विधानसभा चुनावों का करेंगे बहिष्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Dimand of Road in Talla Johar
सड़क निर्माण की मांग करते सैमली के ग्रामीण। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। तल्ला जोहार के क्वीटी से सैमली गांव के लिए सड़क न बनने से ग्रामीणों को चार किमी पैदल चलना पड़ रहा है। स्वीकृति के चार साल बीतने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि शीघ्र सड़क न बनी तो आंदोलन के साथ ही 2022 में विधानसभा चुनावों का बहिष्कार भी किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का एक शिष्टमंडल शुक्रवार को डीडीहाट कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश द्विवेदी, ग्राम प्रधान सैमली कमला देवी और पूर्व ग्राम प्रधान जीवन द्विवेदी के नेतृत्व में लोनिवि के ईई से मिला। शिष्टमंडल के सदस्यों ने कहा कि सैमली तक चार किमी सड़क निर्माण की मांग वर्ष 2008 से लगातार उठाई गई। वर्ष 2016 में सड़क को स्वीकृति मिली। ग्रामीणों की ओर से अनापत्ति प्रमाणपत्र से लेकर सभी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद विभाग सड़क का निर्माण शुरू नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के नाम पर क्षेत्र की जनता को गुमराह किया जा रहा है। चार किमी लंबे पैदल रास्ते में जंगली जानवरों का खतरा रहता है। गर्भवती या बीमार बुजुर्गों को डोली में रखकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। शिष्टमंडल के सदस्यों ने कहा कि यदि शीघ्र सड़क का निर्माण शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इसके तहत आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव का भी बहिष्कार किया जाएगा। शिष्टमंडल में प्रकाश द्विवेदी, आनंदबल्लभ द्विवेदी, खुशाल सिंह मेहता, नंदन राम, त्रिलोक द्विवेदी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed