फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   dilapidated school children will study in anganwadi center

Pithoragarh News: जर्जर हो चुके स्कूल के बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ेंगे

Fri, 14 Jul 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 14 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
dilapidated school children will study in anganwadi center
आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ते प्राथमिक विद्यालय धुरौली के बच्चे। संवाद 
पिथौरागढ़। देवलथल तहसील के राजकीय प्राथमिक विद्यालय धुरौली से बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया है। विद्यालय भवन के जर्जर होने के बाद छात्र-छात्राएं बरसात में बरामदे में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर थे।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने जीर्णशीर्ण विद्यालय को ठीक करने के लिए डीएम को ज्ञापन दिया था। जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय धुरौली के बच्चों को आंगनबाड़ी धुरौली में शिफ्ट कर दिया है। प्रधानाचार्य कविता ने बताया कि जब तक विद्यालय का नया भवन नहीं बन जाता तब तक बच्चों की पढ़ाई आंगनबाड़ी केंद्र में होगी। पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार ने विद्यालय भवन का निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं किया गया तो 21 जुलाई को सातशिलिंग-थल मोटरमार्ग में चमू बैंड के पास चक्काजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed