फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Digital X-ray machine gathering dust in Gangolihat CHC

Pithoragarh News: गंगोलीहाट सीएचसी में डिजिटल एक्स-रे मशीन फांक रही धूल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Digital X-ray machine gathering dust in Gangolihat CHC
सीएचसी गंगोलीहाट। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट सीएचसी में डिजिटल एक्स-रे मशीन धूल फांक रही है। अस्पताल में तीन किलोवाट का ट्रांसफार्मर नहीं हाेने के कारण मशीन नहीं चल पा रही है। लोगों को एक्स-रे के लिए 25 किलोमीटर दूर बेड़ीनाग, 76 किमी दूर पिथौरागढ़ या फिर 110 किलोमीटर दूर अल्मोड़ा अस्पताल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गंगोलीहाट क्षेत्र के लोग लंबे समय से डिजिटल एक्स-रे मशीन की मांग कर रहे थे। एक माह पूर्व शासन ने सीएचसी गंगोलीहाट को डिजिटल एक्स-रे मशीन आवंटित की थी लेकिन यहां पर्याप्त विद्युत व्यवस्था नहीं होने के कारण मशीन का संचालन नहीं हो रहा है। नया ट्रांसफार्मर लगाने का मामला स्वास्थ्य विभाग और यूपीसीएल के बीच लटका हुआ है।
विज्ञापन

इधर विकासखंड गंगोलीहाट के अतिरिक्त बेड़ीनाग के भी कई गांव के लोग स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सीएचसी पर निर्भर है। यहं एक्स-रे न होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोनों विभागों स्वास्थ्य विभाग और यूपीसीएल के कायदे -कानून जनता पर भारी पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
हम कई बार विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पत्र भेज चुके हैं। अभी तक कोई उत्तर नहीं मिला है। - डॉ. तरुण बोरा, प्रभारी चिकित्साधिकारी, गंगोलीहाट।
--
- सीएचसी गंगोलीहाट से पत्र प्राप्त हुए हैं जिसे जिला मुख्यालय उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। इस मामले में कार्यवाही जिला मुख्यालय स्तर से ही होनी है। - हरीश सिंह, जेई यूपीसीएल गंगोलीहाट।

--
मामले की जानकारी लेकर अति शीघ्र ट्रांसफार्मर लगाने के लिए यूपीसीएल के उच्चाधिकारियों से संपर्क किया जाएगा। अस्पताल में मरीजाें को सभी सुविधाएं मिलें, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. कुंदन कुमार, प्रभारी सीएमओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed