Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   18 roads closed in Champawat and 20 roads closed in Pithoragarh

पहाड़ पर मुश्किल हुआ सफर: चंपावत में 18...तो पिथौरागढ़ में 20 सड़कें बंद, परिवहन सेवा भी ठप; ग्रामीण परेशान

Sat, 13 Jul 2024 01:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Sat, 13 Jul 2024 01:59 PM IST
सार

कुमाऊं में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद अब तक जनजीवन पटरी पर नहीं आया है। पिथौरागढ़ जिले की 20 और चंपावत की 18 सड़कें अभी भी बंद हैं। सड़कों के बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोग मुख्यालयों में आवागमन नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
18 roads closed in Champawat and 20 roads closed in Pithoragarh
पहाड़ पर मुश्किल हुआ सफर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमाऊं में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद अब तक जनजीवन पटरी पर नहीं आया है। पिथौरागढ़ जिले की 20 और चंपावत की 18 सड़कें अभी भी बंद हैं। सड़कों के बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोग मुख्यालयों में आवागमन नहीं कर पा रहे हैं। कई गांवों में खाद्यान्न, सब्जी समेत तमाम जरूरी चीजों का संकट पैदा हो गया है। मरीजों को अस्पताल लाने में भी परेशानी हो रही है। सड़कें, पुल क्षतिग्रस्त होने से स्कूली बच्चों समेत आम लोग नदी, नालों को पार कर आवागमन कर रहे हैं। इससे जनजीवन को खतरा बना है।

विज्ञापन


आपदा रे बाद तमाम इलाकों में प्रशासनिक अधिकारियों के नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी है। सरकारी मशीनरी आपदा प्रभावितों तमाम इलाकों का का हाल जानने नही पहुंची है। फल, सब्जी, राशन की किल्लत होने लगी है। कई ग्रामीण जंगली सब्जी से गुजारा कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ की 20 और चंपावत की 18 सड़कें अब भी बंद
भारी बारिश से पिछले 10 दिनों से बंद टनकपुर-तवाघाट एनएच खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। आदि कैलाश और पंचाचूली सड़क पिछले पांच दिनों से बंद है। हिलवेज कंपनी के सीनियर मैनेजर त्रिलोक सिंह दानू ने बताया कि धारचूला-तवाघाट सड़क शुक्रवार को पूरी तरह खुल गई। सड़क खुलने के बाद चालक तवाघाट में फंसे वाहनों को धारचूला लाए। मौसम ठीक होने पर बीआरओ के 67 आरसीसी के कर्मचारियों ने तवाघाट-सोबला के साथ ग्राम दर की सड़क खोल दी। ग्रामीण लक्ष्मण दरियाल और चंचल सोनाल ने बताया कि बीआरओ ने घटखोला की सड़क खोल दी है। बीआरओ सेला से नागलिंग सड़क खोलने में जुटी है। मौसम ठीक रहा तो दो दिन में सड़क खुल जाएगी। सेला और नागलिंग में सड़क बंद होने पर ग्रामीण पांच किमी पैदल चलकर धारचूला पहुंच रहे हैं। वाहन चालक अमोद गर्ब्याल ने बताया कि तवाघाट-लिपुलेख सड़क बूंदी और लामारी के बीच बंद है। बीआरओ 65 आरसीसी के कर्मचारी सड़क खोलने में लगे हैं। एसडीएम मंजीत सिंह ने लोगों से बरसात में अनावश्यक यात्रा नहीं करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र की 20 सड़कें बंद
पिथौरागढ़ जिले में बारिश के चलते मलबा और बोल्डर आने से ग्रामीण क्षेत्र की 20 सड़कें अभी बंद चल रही हैं। ग्रामीणों ने बंद सड़कों को शीघ्र खोले जाने की मांग उठाई है। पिछले 24 घंटों में बंगापानी में 55, तेजम में 33, धारचूला में 30.20, थल में 24.20 और बेड़ीनाग में 19 मिमी बारिश हुई। 

18 सड़कें बंद 20 हजार की आबादी परेशान
चंपावत जिले में बार्डर सड़क समेत 18 ग्रामीण सड़कें अभी भी बंद हैं। सड़कें बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र की 20 हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग किसी तरह अपने काम के लिए सड़कों पर पड़े मलबे को पार कर मुख्य सड़क तक पहुंच रहे हैं। राशन, सब्जी समेत जरूरी सामान के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है। बुजुर्गों और बीमारों को अस्पताल आने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में जब तक सड़क मार्ग नहीं खुलते हैं, तब तक लोगों का जीवन संघर्षों भरा है। 

जान जोखिम में डाल कर सफर कर रहे लोग
चंपावत जिले में बीते दिनों मूसलाधार बारिश से जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर बड़ोली पैदल पुल क्षतिग्रस्त होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़क मार्ग बारिश से जगह-जगह मलबा आने से कई जगह बंद है। एकमात्र सहारा पैदल पुल भी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है। पैदल मार्ग से नदी पार कर जान जोखिम में डालकर रोज 80 से अधिक लोग आवाजाही करते हैं।

सोमवार को डीमोला नदी से धौन- बड़ोली पैदल पुल क्षतिग्रस्त होने से करीब ढाई हजार की आबादी परेशान हैं। बच्चे भी बमुश्किल स्कूल पहुंच रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम थ्वाल ने बताया कि गांव के लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से गांव के 20 से अधिक बच्चे इंटर और डिग्री काॅलेज में पढ़ने जाते हैं। गांव के लोगों के पास खाद्य सामग्री समाप्त हो गई है। कुछ लोग जंगली सब्जी से गुजारा कर रहे हैं। अब लोगों के लिए राशन ले जाना भी गांव तक मुश्किल हो रहा है। सड़क मार्ग बंद होने से गांव में तीन टैक्सी और चार निजी वाहन गांव में फंसे हैं। लोग मजबूर होकर पांच किमी चल रहे हैं।

बंद मार्ग खोलने की मांग पर प्रदर्शन
लोहाघाट विकास खंड बाराकोट के बंद नदेड़ा-बिसराड़ी-पठलती-भनार मोटर मार्ग को खोलने की मांग पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द मार्ग न खुलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को बरदाखान में युवा मनोज जोशी, सुभाष जोशी और नवल जोशी के नेतृत्व में लोगों लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पांच जुलाई से नदेड़ा के अलावा बिसराड़ी-पठलती-भनार मोटर मार्ग में मलबा आने के कारण 60 से 70 परिवारों के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आवागमन करने के लिए मजबूर हो गए हैं। इस मौके पर नवीन जोशी, हिमांशु जोशी, दीपांशु जोशी, राजू जोशी, संजय जोशी, भास्कर जोशी, राकेश जोशी आदि मौजूद रहे।

शुक्रवार को बनबसा में हुई 105 एमएम वर्षा
बनबसा में शुक्रवार को बनबसा में पिछले चौबीस घंटों में 105 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। पहली जून से अबतक बनबसा में 1303 मि.मी. वर्षा हो चुकी है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे शारदा नदी का जलस्तर 63298 क्यूसेक रहा। दोपहर 12 बजे नदी का जलस्तर बढ़कर 69970 क्यूसेक पहुंच गया। 


मलबा आने से टनकपुर-जौलजीबी मार्ग बंद
टनकपुर में भारी बारिश से काली नदी के किनारे निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी मार्ग जगह-जगह मलबा आने से बंद रहा। इस मार्ग से एसएसबी की अनेक चौकियां भी जुड़ी हैं। साथ ही चूका क्षेत्र के ग्रामीणों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि पीआईयू के एएई विजेंद्र पोखरिया ने बताया कि सात और आठ जुलाई को भारी बरसात से टनकपुर-जौलजीबी मार्ग में किसी 25 तक सात स्थानों पर भारी मलबा आने से सड़क बंद हो गई थी। नौ जुलाई से दो जेसीबी से मार्ग खोलने का कार्य चल रहा है। किमी 15 तक मार्ग खोल दिया गया है। चूका तक सड़क खोलने का कार्य जारी है। जल्दी ही सड़क से मलबा हटा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed