{"_id":"40bcf0584392eed4cb7a28263f010c93","slug":"didihat-warriors-and-the-team-won-jems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट वारियर्स और जेएमएस की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट वारियर्स और जेएमएस की टीम जीती
ब्यूरो/अमर उजाला,डीडीहाट / पिथौरागढ़
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्व. अनुराग शाह, विमल जंगपांगी प्राइजमनी राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में डीडीहाट वारियर्स ने हाट क्रिकेट क्लब को और जेएमएस क्रिकेट क्लब ने भनड़ा को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। डीडीहाट वारियर्स ने लगातार दूसरा मुकाबला जीता है।
विज्ञापन
जीआईसी मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के पहले मैच के मुख्य अतिथि बैडमिंटन के राष्ट्रीय खिलाड़ी तनुज सनकनिया थे। पहला मुकाबला जेएमएस क्रिकेट क्लब और भनड़ा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुये जेएमएस ने 9 विकेट के नुकसान पर 15 ओवर में 117 रन बनाए। जेएमएस की और से बृजेश कफलिया ने 32 रन बनाए। भनड़ा की टीम 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर मात्र 90 रन ही बना सकी। मुकाबला जेएमएस ने 27 रन से जीता। दूसरा मैच डीडीहाट वारियर्स और हाट के बीच खेला गया। डीडीहाट वारियर्स ने पहले खेलते हुए 15 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए। वारियर्स की ओर से दीपक ने 43 रनों का योगदान दिया। हाट की टीम 14वें ओवर में 94 रन पर आलआउट हो गई। डीडीहाट वारियर्स की टीम 35 रनों से मैच जीता। निर्णायक में लक्ष्मण और अमित, स्कोरर धर्मेंद्र टोलिया और आंखों देखा हाल सौरभ शाह ने सुनाया। मुकाबले को संपन्न कराने में शेखर कफलिया, सुनील शाह, किशोर जंगपांगी, अनिल पाल, दान सिह कन्याल, संजू पंत सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन