{"_id":"577e87834f1c1b646d7fa37b","slug":"didihat-seventh-team-is-welcome-in-mirthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें दल का डीडीहाट, मिर्थी में हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें दल का डीडीहाट, मिर्थी में हुआ स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Thu, 07 Jul 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी वाहिनी मुख्यालय में कैलास यात्रियों का सातवां दल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलास मानसरोवर यात्रा पर जा रहे सातवें दल का डीडीहाट और आईटीबीपी मिर्थी में स्वागत किया गया। दल में 8 महिलाओं समेत 41 यात्री हैं। यात्रियों ने हाल की आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया।
विज्ञापन
टीआरसी में प्रबंधक आनंद आर्या के नेतृत्व में यात्रियों का स्वागत किया गया। यात्रियों को पहाड़ी व्यंजन परोसे गए। सातवीं वाहिनी आईटीबीपी मुख्यालय मिर्थी में कमांडेंट महेंद्र प्रताप के नेतृत्व में यात्रियों का स्वागत किया गया। कमांडेंट ने यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र की परिस्थितियों और मौसम की जानकारी दी। उन्होंने यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की। दल के जनसंपर्क अधिकारी ओजिंदर सिंह ने बताया कि यात्री कैलास, मानसरोवर, ऊँ पर्वत के दर्शनों के लिए उत्सुक हैं। दल में सबसे बुजुर्ग यात्री गुजरात के 66 वर्षीय इंद्र मोहन और सबसे कम उम्र 27 साल के हिमाचल के शिव कुमार हैं।
विज्ञापन
उत्साह से लबरेज यात्री आधार शिविर धारचूला पहुंच गए हैं। शुक्रवार से यह पैदल यात्रा प्रारंभ करेंगे। यात्रियों का स्वागत करने वालों में सहायक सेनानी कुलदीप सिंह, डॉ. प्रकाश जेना, इंजीनियर प्रेम चंद्र, डा. प्रिया शर्मा, मनदीप डांडा आदि शामिल थे।
विज्ञापन