फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Didihat mess with BJP district president

डीडीहाट भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर बवाल

Sat, 07 Nov 2015 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 07 Nov 2015 06:47 PM IST
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के डीडीहाट जिलाध्यक्ष पद पर धन सिंह धामी के मनोनयन की सूचना मिलते ही बवाल मच गया है। छह मंडलों के अध्यक्षों और छह जिला प्रतिनिधियों ने धन सिंह धामी की नियुक्ति के मामले की जांच करने और जिलाध्यक्ष पद की घोषणा पर फिर से विचार करने को कहा है। इन सभी का कहना है कि वह अध्यक्ष पद पर रुकम सिंह बिष्ट की तैनाती के पक्ष में रहे हैं और इस संबंध में 30 अक्तूबर को डीडीहाट में चुनाव अधिकारी के सामने लिखित और मौखिक में अपनी राय भी दे चुके हैं। इन सभी मंडल अध्यक्षों का यह भी कहना है कि वह आज भी रुकम सिंह बिष्ट के साथ हैं और प्रदेश नेतृत्व को इस मामले में फिर से विचार करना होगा। सभी ने हस्ताक्षरयुक्त पत्र प्रदेश प्रभारी के नाम भेजा है और जल्दी ही देहरादून जाने की तैयारी की है। यदि देहरादून में समाधान नहीं निकला तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने दिल्ली जाएंगे। रुकम सिंह बिष्ट को अध्यक्ष बनाए जाने के पक्ष में डीडीहाट मंडल अध्यक्ष मनोज साह, मुनस्यारी अध्यक्ष प्रयाग सिंह पालीवाल, बरम अध्यक्ष डंबर सिंह, धारचूला के ओम प्रकाश कापड़ी, तल्लाजोहार के भवान सिंह मेहरा, थल के ललित मोहन नेगी, जिला प्रतिनिधि गोविंद राम, नेत्र सिंह राणा, गोकर्ण मर्तोलिया, पूरन सिंह कन्याल, अमर चंद और देवकृष्ण फकलियाल शामिल हैं।

विज्ञापन


धारचूला, मुनस्यारी में चुनाव अधिकारी के पुतले फूंके
डीडीहाट भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने इसे पार्टी की नीति के खिलाफ फैसला बताते हुए कहा कि जब धन सिंह धामी के पक्ष में कोई मंडल अध्यक्ष नहीं था तो कैसे चुनाव अधिकारी केसी पुनेठा ने अपनी रिपोर्ट उनके पक्ष में दे दी। धारचूला में मुख्य चौराहे पर चुनाव अधिकारी का पुतला फूंका। इस मौके पर भाजयुमो के राजेंद्र नेगी, भीम सिंह रावत, जयराज गर्ब्याल, हरीश कार्की, संजू सिंह, बीडी थापा समेत तमाम लोग थे। इन लोगों का कहना है कि इससे लोगों के बीच गलत संदेश गया है। मुनस्यारी में भाजपा नेता मान सिंह भंडारी, बसंती जोशी, अर्जुन देवली, खगेंद्र देवली, प्रदीप रावत, नत्थी राम, राम सिंह, मनोहर सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि ने पुतला फूंका।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed