फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Did not take care of disaster victims living in tents leaving home

घर छोड़कर टैंटों में रह रहे आपदा पीड़ितों की नहीं ली सुध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Did not take care of disaster victims living in tents leaving home
किशनपाल। - फोटो : PITHORAGARH
पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने के बाद घरों को छोड़कर टेंट में रह रहे धापा के आपदा पीड़ितों की कोई सुध नहीं ली गई है। प्रशासन की ओर से कोई सहायता नहीं मिलने से आपदा पीड़ितों में नाराजगी है। सड़कों और पैदल मार्गों के बंद होने से मुनस्यारी के मल्ला जोहार, धापा और लिलम आदि जगहों पर राशन का संकट पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

रविवार तड़के मूसलाधार बारिश के दौरान पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने के बाद दहशत में आए धापा के 24 परिवारों के सदस्य घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए थे। इनमें से बीस परिवारों को सहकारी समिति के भवन में, जबकि चार परिवारों को टेंट में रखा गया है। सोमवार को भी इन परिवारों ने पूरा दिन टेंट में गुजारा। यह टेंट भी आपदा पीड़ितों ने खुद ही तैयार किए हैं। प्रशासन की ओर से सोमवार को भी कोई सहायता नहीं मिली। प्रभावित परिवारों को गधेरों से पानी जुटाना पड़ रहा है। कोई व्यवस्था नहीं होने से लोगों में काफी नाराजगी देखी गई। पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के बाद डरे सहमे ग्रामीणों ने सभी परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिस तरह धापा में भूस्खलन हो रहा है, इसके लिए शासन-प्रशासन को पुनर्वास के लिए पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। धापा को आने वाली सड़क पर भूस्खलन से पुल के पास खतरा बना है। यदि यही हालत बने रहे तो यहां तक वाहनों का आ पाना भी मुश्किल होगा। - किशन पाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘च्याला हमी ईदी मुसीबत मां छां बेली छाग प्रशासनक मैसन ऐ छि टेंट और राशन दयूंल कयां छि आजी तक के न दी रन बा’ हम काफी मुसीबत में हैं। प्रशासन ने टेंट और राशन देने की बात कही थी, पर अब तक कोई मदद नहीं मिली है। - पानुली देवी।
हर साल बरसात में हम लोगों को इसी तरह अपना घर छोड़कर टेंट रहना पड़ता है। फिर भी सरकार कोई स्थायी हल नहीं निकाल रही है। सरकार ने सभी परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने का इंतजाम करना चाहिए। -दमयंती देवी।

नवंबर तक का राशन बांट दिया गया है। शेष जो भी अन्य दिक्कतें प्रभावित परिवारों को होंगी उनका नियमानुसार समाधान किया जाएगा। आपदा प्रभावितों को जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन आपदा की घटनाओं पर नजर रखे हुए है। - भगत सिंह फोनिया, उपजिलाधिकारी मुनस्यारी।

दमयंती देवी।

दमयंती देवी।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed