{"_id":"60dcc01d8ebc3e9eb00d9aef","slug":"dhunamani-s-elders-showed-the-mirror-to-the-administration-and-corrected-the-way-on-foot-pithoragarh-news-hld4296043193","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढुनामानी के बुजुर्गों ने शासन-प्रशासन को दिखाया आईना खुद पैदल रास्ता ठीक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढुनामानी के बुजुर्गों ने शासन-प्रशासन को दिखाया आईना खुद पैदल रास्ता ठीक किया
विज्ञापन
स्वयं पैदल रास्ते को खोलने में जुटे ढुनामानी के ग्रामीण। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के ढूनामानी(माणीटुंडी) के बुजुर्गों और युवाओं ने शासन- प्रशासन को आइना दिखाकर 16 जून को हुई बारिश से बंद मदकोट-ढूनामानी पैदल रास्ते को सुधारने करने का काम शुरू कर दिया है। ग्रामीण लंबे समय से शासन-प्रशासन से आपदा में ध्वस्त पैदल रास्ते को ठीक करने की मांग कर रहे थे। आज तक शासन-प्रशासन ने रास्ते को ठीक करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए।
मदकोट-ढुनामानी सड़क पर बारिश के कारण पैदल पुलिया मलबे से दब गई थी। रास्ता जगह-जगह बंद हो गया था। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही थीं। गांव के बुजुर्ग शेर सिंह (65), नैन सिंह (70), पुष्कर सिंह (65),जसवंत सिंह (55), पुष्कर सिंह सरपंच(50), शेर सिंह(50) के साथ युवाओं ने हाथों में गेंती, बेलचा, कुदाल उठाकर पैदल रास्ता ठीक करने का काम शुरू कर दिया। बुजुर्गों का कहना है कि भारी बारिश से पैदल पुल और रास्ता बंद होने से आवागमन में दिक्कतें हो रही थी। लंबे समय से वह पैदल रास्ते और अस्थायी पुल को ठीक करने की मांग कर रहे थे।
इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था। बुजर्गों के साथ पैदल रास्तों को ठीक करने में नीरज भंडारी, गोविंद भंडारी, दीपक भंडारी, नब्बू भंडारी, धिरेंद्र भंडारी, दीपक भंडारी, नब्बू भंडारी, धीरेंद्र भंडारी, पुरमल सिंह भंडारी, मोहन सिंह भंडारी सहयोग कर रहे हैं।(संवाद)
विज्ञापन
तीन दिन से गुल है बिजली
पिथौरागढ़। ढुुनामानी गांव में ट्रांसफार्मर फूंकने से गांव में बिजली गुल हो गई है। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पैदल रास्ता ध्वस्त होने से नया ट्रांसफार्मर ले जाने में ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। लोगों ने शीघ्र पैदल रास्तों को ठीक करने की मांग की है।(संवाद)
फोटो विवरण-30पीटीएच12पी-ढुनामानी के बुजुर्ग और युवा पैदल रास्ते को ठीक करते हुए।