फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   dhol-nagaadon kee thaap par thirake kailaash yaatree

ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके कैलाश यात्री

Mon, 17 Jun 2019 10:23 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , डीडीहाट (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Mon, 17 Jun 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
dhol-nagaadon kee thaap par thirake kailaash yaatree
डीडीहाट आईटीबीपी मिर्थी में ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते कैलाश यात्री। - फोटो : पिथौरागढ़
कैलाश मानसरोवर यात्रा का दूसरा दल का पर्यटक आवास गृह पहुंचने पर फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। दोपहर के भोजन के बाद यात्री आईटीबीपी मिर्थी पहुंचे, जहां ढोल-नगाड़ों की थाप पर यात्री जमकर थिरके।
विज्ञापन


लाइजनिंग ऑफिसर शशि प्रकाश पांडेय और शिवम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में 45 सदस्यीय दल पर्यटक आवास गृह पहुंचा। दल में 37 पुरुष और आठ महिला यात्री शामिल हैं। टीआरसी पहुंचने पर यात्रियों का प्रबंधक आनंद आर्या के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यहां यात्रियों को तरोताजा करने के लिए बुरांश का जूस पिलाया गया। इसके बाद यात्रियों को भोजन कराया गया। दल में दिल्ली के 11, गुजरात के 10, हरियाणा और महाराष्ट्र के छह-छह, राजस्थान और यूपी के पांच-पांच, उत्तराखंड और पश्चिमी बंगाल के एक-एक यात्री शामिल हैं। भोजन के बाद यात्री सातवीं वाहिनी आईटीबीपी मिर्थी पहुंचे। यहां उप सेनानी मुकेश चंद्र मीणा के नेतृत्व में बल के जवानों ने यात्रियों का छलिया नृत्य और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। यात्री स्वागत से काफी अभिभूत नजर आए।
विज्ञापन


ढोल-नगाड़ों की थाप पर यात्री जमकर थिरके। उनका कहना था कि जब यहां के बाजे-गाजे बजते हैं तो ऐसा लगता है साक्षात शिव नृत्य कर रहे हैं। दल में सबसे कम उम्र के यात्री गुजरात के हीरन कुमार मोहन भाई (27) और सबसे अधिक उम्र 66 साल के हरियाणा के राम स्नेही कौशिक हैं। उत्तराखंड के देहरादून निवासी अरविंद धार (49) का कहना था उन्हें देवभूमि में रहते भोलेनाथ की नगरी के दर्शन का सौभाग्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि उत्तराखंड से अधिक से अधिक यात्रियों को कैलाश दर्शन को जाना चाहिए। यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी आने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी दी गई। स्वागत करने वालों में सहायक सेनानी दिलीप सिंह, हरवंश लाल, डॉ. दीपक गोगोई, ई. विक्रांत बिष्ट, हवलदार आन सिंह नेगी समेत जवान मौजूद रहे। बाद में यात्री आधार शिविर धारचूला पहुंच गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed