{"_id":"6033e94c8ebc3e14fe03452b","slug":"dhauliganga-power-project-in-dharchula-pithoragarh-news-hld415765817","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यपालक निदेशक ने किया धौलीगंगा पावर स्टेशन का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यपालक निदेशक ने किया धौलीगंगा पावर स्टेशन का दौरा
विज्ञापन
सीआईएसएफ के जवान एनएचपीसी लिमिटेड के कार्यपालक निदेशक राजेश शर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। एनएचपीसी लिमिटेड क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के कार्यपालक निदेशक राजेश शर्मा ने सोमवार को धौलीगंगा पावर स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने धौलीगंगा पावर स्टेशन के महाप्रबंधक (प्रभारी) प्रीतपाल सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ तपोवन स्थित प्रशासनिक भवन पहुंचकर जानकारी ली।
सीआईएसएफ के जवानों ने सोमवार को एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के कार्यपालक निदेशक को तपोवन प्रशासनिक भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद कार्यपालक निदेशक ने पावर हाउस एवं सर्जशॉफ्ट में किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का जायजा लिया।
बताया कि धौलीगंगा पावर स्टेशन में बांध, एचआरटी टनल, शर्जशॉफ्ट, एडिट एवं पावरहाउस में कई अनुरक्षण कार्य चल रहे हैं। इसके लिए पावर स्टेशन के बांध को खाली किया गया है। कार्यपालक निदेशक ने अनुरक्षण कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया। पावर स्टेशन के महाप्रबंधक प्रभारी प्रीतपाल सिंह ने कार्यपालक निदेशक को धौलीगंगा पावर स्टेशन में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।