फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharna For Road

दसवें दिन बिलाई के लोग बैठे धरने पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dharna For Road
मूनाकोट के बेलतड़ी में धरने पर बैठे बिलाई के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। अशोकनगर- बेलतड़ी मोटर मार्ग पर 17 साल से अधूरा काम होने से नाराज क्षेत्रवासियों का धरना दसवें दिन भी जारी रहा। प्रधान बिलाई कुंडल सिंह के नेतृत्व में प्रकाश राम और इनर राम धरने पर बैठे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा अब सड़क के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। चार दिन पहले डीएम डॉ. आशीष चौहान ने लोनिवि के ईओ और ईई को बेलतड़ी जाकर गांववालों से बातचीत के लिए कहा था। चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी गांव में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

वर्ष 2004 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने क्वारबन, बिलाई, धारी, बेलतड़ी, सौनगांव और भाटीगांव के लोगों के लिए 10 किमी सड़क स्वीकृत की थी। इस सड़क के लिए आठगांव शिलिंग-बड़ाबे सड़क के अशोकनगर के पास से कटिंग का काम शुरू किया गया। लोनिवि ने सड़क को भाटी गांव तक काटा। इसके 5.50 किमी हिस्से पर डामरीकरण किया गया। सौनगांव से आगे 2.50 सड़क अभी भी कच्ची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उससे आगे दो किमी हिस्से पर सड़क का काम आज तक शुरू नहीं हो पाया। सड़क में हुई धांधली के खिलाफ सरकार ने एसआईटी को जांच सौंपी लेकिन 12 साल पहले हुई जांच की रिपोर्ट आज तक नहीं आ पाई। इस कारण सड़क के शेष हिस्से का काम आज तक शुरू नहीं हो पाया।

इससे नाराज छह गांवों के लोगों ने आगामी चुनाव के बहिष्कार का मन बना लिया है। क्षेत्र के बच्चे, बूढ़े और महिलाएं सुबह से ही सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। सोमवार को प्रकाश बेलाल, गणेश सिंह, कमल, राम सिंह, भगवान सिंह, मिलाप सिंह, खुशाल सिंह, जितेंद्र नेगी, मदन बेलाल ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed