फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharchula water five days did not come

धारचूला में पांच दिन से नहीं आया पानी

Fri, 03 Jun 2016 10:46 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
ब्यूराे/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)। Updated Fri, 03 Jun 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Dharchula water five days did not come
धारचूला में पांच दिन से नहीं आया पानी - फोटो : अमर उजाला
धारचूला नगर की 20 हजार आबादी पिछले पांच दिनों से गंभीर पेयजल संकट झेल रही है। पीएमजीएसवाई की सड़क कटिंग के दौरान गलाती में पेयजल लाइन टूटने से सप्लाई भंग है। 20 मीटर पेयजल लाइन मलबे में दब गई है। नगर में जल संस्थान के एक टैंकर के अलावा प्रशासन ने दो अन्य टैंकरों का इंतजाम कर दिया है।
विज्ञापन


तीन टैंकरों से लगातार पानी बांटने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। उपजिलाधिकारी एसके पांडे ने शुक्रवार को गलाती जाकर टूटी हुई लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी की सप्लाई के लिए तत्काल वैकल्पिक इंतजाम करें। जल संस्थान के सहायक अभियंता एएस गर्ब्याल ने बताया कि जब तक लाइन से मलबा नहीं हट जाता तब तक पेयजल सप्लाई कर पाना संभव नहीं है। मलबा हटाने में कुछ समय लग सकता है।
विज्ञापन


गलाती स्रोत से धारचूला नगर के लिए पेयजल की सप्लाई होती है। नगर के लिए अन्य कोई योजना नहीं बनी है। इस कारण लोगों के सामने अचानक बड़ा संकट खड़ा हो गया है। एसडीएम ने पेयजल लाइन तोड़ने के लिए जिम्मेदार पीएमजीएसवाई के ठेकेदारों से कहा है कि वह तत्काल अपने स्तर से लाइन ठीक करने का प्रयास करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, नगर के लोगों ने कहा है कि जल संस्थान को पेयजल सप्लाई सामान्य बनाने के लिए दो दिन का समय दिया गया था। इसकी अवधि शनिवार को पूरी हो रही है। यदि शनिवार तक पानी की सप्लाई नहीं हुई तो उपभोक्ता आंदोलन छेड़ देंगे। भाजपा नेता ओमप्रकाश कापड़ी और महेंद्र बुदियाल ने कहा है कि इस अव्यवस्था के लिए जल संस्थान और पीएमजीएसवाई बराबर जिम्मेदार हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed