फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharchula to water Trse people

धारचूला पानी के लिए तरसे लोग

Sat, 04 Jun 2016 10:35 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
ब्यूराे/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)। Updated Sat, 04 Jun 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Dharchula to water Trse people
धारचूला पानी के लिए तरसे लोग - फोटो : अमर उजाला

गलाती-धारचूला पेयजल लाइन की मरम्मत शनिवार को भी नहीं हो पाई। छह दिनों से इस योजना में पेयजल सप्लाई पूरी तरह ठप है। नगर में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए हैं। उपभोक्ताओं का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि पेयजल लाइन की मरम्मत छह दिन में नहीं होना गंभीर लापरवाही है। चेतावनी दी है कि अब पेयजल को लेकर आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

विज्ञापन


इस बीच नगर में पेयजल के गंभीर संकट को देखते हुए एसडीएम एसके पांडे ने जल संस्थान और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की बैठक बुलाई। पेयजल लाइन पीएमजीएसवाई की रोड कटिंग के दौरान टूटी है। एसडीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से कहा है कि टूटी हुई लाइन की मरम्मत के लिए अपने स्तर से प्रयास करें। वहीं जल संस्थान के अधिकारियों से कहा है कि नगर में गंभीर संकट को देखते हुए तब तक टैंकरों की संख्या बढ़ाएं जब तक पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं हो जाती।
विज्ञापन


इस समय तीन टैंकरों से पानी का वितरण किया जा रहा है लेकिन हर मोहल्ले तक पानी पहुंचाना संभव नहीं हो पा रहा है। लोग घंटों टैंकर के इंतजार में खाली बर्तन लेकर बैठने को मजबूर हैं। बताया गया है कि सड़क निर्माण के दौरान निकले मलबे से पेयजल लाइन का बड़ा हिस्सा टूट गया है। यदि नई पाइप पहुंच भी जाती है तो लाइन को जोड़ने में कम से कम तीन दिन का समय लग सकता है। इस हाहाकार के बीच लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बेड़ीनाग में अभी नहीं सुधरी स्थिति
मई में अच्छी बारिश होने के बाद भी बेड़ीनाग में पेयजल सप्लाई सामान्य नहीं हो पाई है। जल संस्थान को अभी भी पानी के वितरण के लिए टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्रोतों का स्तर न बढ़ने से योजनाओं में पानी नहीं आ रहा है। गोरघटियां पंपिंग योजना अक्सर बिजली संकट के चलते ठप रहती है। नगर के कई इलाके ऐसे हैं जहां पर छह दिन बाद नलों में पानी आ रहा है। जल संस्थान के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने कहा कि अभी पेयजल सप्लाई सामान्य नहीं हो पाई है। कुछ दिनों तक टैंकरों से ही पानी का वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed