{"_id":"5b50c8ea4f1c1b43748b5d63","slug":"dharchula-referred-to-the-injured-after-hard-hitting","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल को कड़ी मशक्कत के बाद पहुंचाया धारचूला, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल को कड़ी मशक्कत के बाद पहुंचाया धारचूला, रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में घायल युवक का उपचार करते चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दांतू गांव में घायल युवक को कड़ी मशक्कत के बाद धारचूला अस्पताल लाया गया। यहां घायल का एक्सरे तक नहीं हो पाया। इस कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
दांतू निवासी सुरेंद्र सिंह (35) पुत्र दरपान सिंह 17 जुलाई को जंगल से आते समय खाई में गिर गया था। परिजनों ने हेलीकॉप्टर की मांग की, लेकिन हेलीकॉप्टर नहीं मिला। बृहस्पतिवार को महेश दताल, संजय दताल समेत गांव के 6 लोगों ने घायल को कंधे पर ढोकर 35 किमी दूर सोबला तक पहुंचाया। घायल को लाने में आईटीबीपी जवानों ने मदद की। प्रभारी डीएम वंदना ने एनडीआरएफ की 14 सदस्यों की टीम को पंग्बाबे के लिए भेजा। रास्ता क्षतिग्रस्त होने के बाद यह टीम सोबला से आगे नहीं जा पाई। घायल को सोबला से वाहन से धारचूला लाया गया।
विज्ञापन
राजस्व उप निरीक्षक हरेंद्र बोरा ने बताया कि तीन स्थानों पर सड़क बंद थी। सड़क खुलवाते हुए सोबला तक पहुंचे। धारचूला में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुरेंद्र का दायां हाथ फ्रैक्चर है। कंधे और सिर पर चोट है। धारचूला अस्पताल में तकनीशियन न होने से उसका एक्सरे तक नहीं हो पाया। घायल को धारचूला लाने वालों में एनडीआरएफ के उप निरीक्षक संदीप उपाध्याय, धर्मेंद्र, अमृत कुमार, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र, गौरीशंकर, राज्य पुलिस के कांस्टेबल हेमराज शामिल थे।
विज्ञापन