{"_id":"5756f86c4f1c1b1b759c5176","slug":"dharchula-munsyari-helicopter-service-will-begin-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला, मुनस्यारी से आज से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला, मुनस्यारी से आज से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 07 Jun 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर सेवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला और मुनस्यारी से हेलीकॉप्टर सेवा बुधवार से शुरू होगी। सप्ताह में तीन दिन हेलीकॉप्टर धारचूला से गुंजी और दारमा घाटी के लिए उड़ान भरेगा। तीन दिन मुनस्यारी से मिलम के लिए उड़ान होगी। प्रदेश सरकार ने हेलीकॉप्टर सेवा संचालन की जिम्मेदारी इस बार कुमाऊं मंडल विकास निगम को दी है। यूटी एयर कंपनी का हेलीकॉप्टर सेवा देगा। बुधवार को धारचूला से पहली उड़ान गुंजी के लिए होगी।
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि धारचूला से गुंजी और दारमा घाटी जाने वाले स्थानीय लोगों से एक तरफ का किराया 5000 रुपये लिया जाएगा, जबकि पर्यटकों एवं बाहरी लोगों से एक तरफ का किराया 12,500 रुपये लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुनस्यारी से मिलम के लिए भी किराए के रेट ठीक इसी प्रकार तय किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार से तीन दिन धारचूला से हेलीकॉप्टर गुंजी और दारमा घाटी के लिए उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
यात्रियों की संख्या के आधार पर एक दिन उड़ान दो या तीन बार भी हो सकती है। धारचूला क्षेत्र के लोग लंबे समय से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे, क्योंकि पिछले साल इस सेवा का कई लोगों ने लाभ उठाया था। खराब रास्तों में न चल पाने वालों और ज्यादा उम्रदराज लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। मर्तोलिया ने कहा कि गुंजी, दारमा घाटी और मिलम जाने वाले लोग बुधवार से तैयार रहें। यह सेवा अगले कुछ महीनों तक जारी रहेगी।
विज्ञापन