{"_id":"5c21f303f70ca29309fbe28361c3c124","slug":"dharchula-mokdril-of-earthquake-protection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला में भूकंप से बचाव का मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला में भूकंप से बचाव का मॉकड्रिल
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला में बृहस्पतिवार को भूकंप से बचाव का मॉकड्रिल हुआ। मॉकड्रिल में सुबह 10.31 बजे एलान हुआ कि तेज भूकंप के झटके आने से कई घर तबाह हो गए हैं। तत्काल इसकी सूचना जिला आपदा राहत बल को दी गई। राज्य आपदा राहत बल की ओर से आयोजित भूकंप राहत प्रदर्शन में जीजीआईसी और विद्या मंदिर के बच्चों ने आपदा से निपटनेे के गुर सीखे। राहत दल के जवानों ने क्लाइबिंग, रबलिंग, रीवर क्रॉसिंग, स्लैदरिंग तकनीक से बचाव कार्य में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मॉकड्रिल में चार गंभीर घायलों, 11 सामान्य घायलों को बचाया गया और दो मृतकों को कठिन जगहों से निकालने का प्रदर्शन किया गया। जिला आपदा राहत बल के निरीक्षक दीवान सिंह ने बताया कि सभी को भूकंप से बचाव और राहत के बेसिक जानकारी होना आवश्यक है। एसडीएम एसके पांडे ने कहा कि ऐसे प्रायोगिक कार्यक्रमों से आम जनता को आपदा की गंभीरता के बारे में पता तो चलता ही है। साथ ही बचाव दल का भी आपदा से निपटने का अभ्यास हो जाता हैं। थाना प्रभारी बलवंत कांबोज ने किसी भी प्रकार की दुर्घटना और खतरे में निर्भीकता से पुलिस की मदद लेने का आह्वान किया। एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बच्चों को आपदा में प्रयुक्त होने वाली उपकरणों की जानकारी दी। इस दौरान डा. महेन्द्र जैसवाल, जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र थापा, सामाजिक कार्यकर्ता महिराज गर्ब्याल, वरदान संस्था की अध्यक्ष सुमन वर्मा, उपनिरीक्षक पनीराम, एएनएम, सरकारी कर्मी, 108 सेवा के फार्मेसिस्ट भूपेंद्र परिहार, पायलट हरीश और आम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन