{"_id":"6415f19553c0cc61530d70a6","slug":"dharchula-disaster-victim-stadium-pithoragarh-news-c-8-1-86053-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आपदा पीड़ित आज से खुद बनाएंगे भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आपदा पीड़ित आज से खुद बनाएंगे भोजन
Sat, 18 Mar 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 18 Mar 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम में रह रहे आपदा पीड़ित खुद ही अपने लिए भोजन बनाएंगे। शनिवार को प्रशासन ने शिविर में रह रहे 15 परिवारों को रसोई गैस चूल्हे बांटे।
क्षेत्र के खोतिला में नौ सितंबर को आपदा आने से लगभग 50 परिवार बेघर हो गए थे जो स्टेडियम में रह रहे हैं। अब तक इन परिवारों के लिए प्रशासन की ओर से भोजन की व्यवस्था की जा रही थी जो बंद कर दी गई है। प्रभावितों को सब्सिडी पर चूल्हे दिए गए।
काजल देवी और गोदावरी ने बताया कि वह छह माह से आपदा शिविर में रह रहे हैं। उन्होंने इसके लिए प्रशासन का आभार जताया। आपदा पीड़ितों ने आपदा संघर्ष समिति के सभी पदाधिकारियों का भी विशेष आभार जताया। एसडीएम दिवेश शाशनी ने बताया कि कुछ आपदा पीड़ित परिवारों को राज्य उज्ज्वला योजना के तहत छूट के साथ गैस सिलिंडर और चूल्हे दिए गए हैं।
विज्ञापन
आपदा संघर्ष समिति के अध्यक्ष नेत्र सिंह कुंवर ने कहा कि आपदा पीड़ितों की समस्या भविष्य में भी प्रशासन के सामने रखी जाएगी। इस दौरान तहसीलदार एके सिंह, आपदा संघर्ष समिति की पदाधिकारी नंदा बिष्ट, लक्ष्मी गुंज्याल, दीपक बिष्ट, जीवन रौतेला और इंडेन धारचूला गैस सर्विस के विजय चैसर आदि मौजूद रहे।