फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharchula anger against the poor communication

धारचूला की लचर संचार सेवा के खिलाफ गुस्सा

Mon, 12 Oct 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 12 Oct 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन

सीमांत तहसील मुख्यालय धारचूला की लचर संचार सेवाओं से नाराज उपभोक्ताओं ने सोमवार को बीएसएनएल दफ्तर के सामने धरना दिया।

विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर ने कहा है कि यदि संचार सेवाओं में सुधार नहीं आया तो धरने को क्रमिक अनशन में बदल देंगे।

धारचूला की टेलीफोन सेवा महीने में मात्र सात दिन ही काम करती है। अन्य दिनों न तो इंटरनेट काम करता है और न लोग फोन से कहीं बात कर पाते हैं।

ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर का कहना है कि बीएसएनएल के अधिकारी सेवा में सुधार लाने के बजाए बदतमीजी से पेश आते हैं।

उन्होंने कहा कि बीएसएनएल ने कोटेरा और ठाणीधार में नए टावर तो लगाए लेकिन इनको चालू नहीं किया गया है। एक तरफ सरकार डिजीटल इंडिया की बात कर रही है, दूसरी ओर सीमांत के लोग आपस में बात करने के लिए तक तरस गए हैं।



ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि अब बीएसएनएल के खिलाफ व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। बीएसएनएल के एसडीओ केसी राजन ने हमेशा की तरह इस बार भी केबल कटने और सर्वर में खराबी के कारण समस्या पैदा होने की बात कही। धरने पर अब्दुल कलाम, नंदा बिष्ट, इंद्रा देवी, भूपेंद्र थापा, ओपी वर्मा, ईश्वर सिंह बिष्ट, किशन फिरमाल आदि उपभोक्ता बैठे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed