फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dhapana Wins nandan Mehata Cricket

स्व. नंदन मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता में धपना का कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Dhapana Wins nandan Mehata Cricket
गंणाईगंगोली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम। - फोटो : PITHORAGARH
गणाई गणाई (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज गणाई गंगोली के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल धपना की टीम ने जीता। धपना ने फाइनल में विश्व एकादश को हराया। धपना के कुलदीप पाल मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच, फ्रेंड इलेवन के कमलेश बोरा सर्वश्रेष्ठ टीम कप्तान, ग्वाड़ी के संदीप भट्ट सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे। अमर उजाला की स्थानीय एजेंसी की ओर से 24 खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान की गई।
विज्ञापन

जीआईसी मैदान में फाइनल मैच विश्व एकादश और धपना के बीच खेला गया। धपना ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी कर 17.3 ओवर में 10 विकेट पर 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा कर विश्व एकादश की टीम 16.2 ओवर में 100 रन पर आउट हो गई। धपना ने 28 रन से मैच जीत लिया। चंदन रावल, शंभू पांडेय निर्णायक, मनोज मेहरा, नितिन स्कोरर रहे। कमल, विक्की ने आंखों देखा हाल सुनाया।
विज्ञापन

गणाई गंगोली के हर्षित उभरते खिलाड़ी बने। विजेता उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य चंदन बाणी, डॉ. बालम सिंह बोरा ने पुरस्कार दिए। विजेता को सिद्धार्थ पांडेय और उपविजेता को जितेंद्र बोरा ने पुरस्कार दिलाए। इस दौरान संतोष डोबाल, गणेश राम, नयन बाणी, हेमंत, कमल उपाध्याय, दीनदयाल उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed