फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dhanteras decorating market

धनतेरस पर सजा बाजार

Thu, 27 Oct 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 27 Oct 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras decorating market
पिथौरागढ़ में दिवाली के सामान से सजी एक दुकान - फोटो : अमर उजाला

धनतेरस शुक्रवार को है। बाजार सजने लगा है। गांधी चौक पर हर बार की तरह सजावटी सामान, खीले, बताशे, मिठाई, फलों की अस्थायी दुकानें सज गई हैं। पुलिस ने धनतेरस के दिन बाजार में होने वाली भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए मुख्य बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। व्यापारियों को उम्मीद है कि धनतेरस पर बाजार अच्छा रहेगा। हालांकि, महंगाई और महीने का आखिरी सप्ताह होने का असर खरीदारी पर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


कोतवाल नंदाबल्लभ भट्ट ने बताया कि धनतेरस से लेकर दिवाली तक सिल्थाम से गांधी चौक की तरफ दोपहिया वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। सिमलगैर बाजार को जीरो जोन कर दिया गया है। गांधी चौक की तरफ जाने वाले वाहन स्वामियों को अपने वाहन सिमलगैर और बैंक रोड पर खड़े करने होंगे, जबकि सिमलगैर की ओर जाने वाले लोग अपने वाहन पालिका चौक के पास खड़े करेंगे। कोतवाल ने बताया कि ट्रैफिक नियंत्रण और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन


इधर, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन कुमार जोशी ने बताया कि बर्तन, कपड़े, सजावटी सामान, मिठाई, इलेक्ट्रानिक्स सामान की बिक्री ठीक रहेगी। इलेक्ट्रानिक्स सामान की बिक्री इस बार कुछ दिन पहले से होने लगी है। कुछ लोग धनतेरस पर अनिवार्य रूप से बर्तन खरीदते हैं और महालक्ष्मी पूजन के लिए मिठाई भी पहले ही खरीद लेते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी खरीदारी अच्छी रहने की उम्मीद है। वहीं, बेड़ीनाग, धारचूला, गंगोलीहाट, थल के बाजारों में भी लोगों की भीड़भाड़ होने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed