फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dhami meets disaster affected people in Dibagad

धामी ने दानीबगड़ में आपदा प्रभावितों से मुलाकात की

Thu, 02 Aug 2018 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 02 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dhami meets disaster affected people in Dibagad
बंगापानी तहसील के दानीबगड़ जाते विधायक और एसडीएम - फोटो : अमर उजाला

धारचूला विधायक हरीश धामी ने बृहस्पतिवार को एसडीएम आरके पांडेय के साथ बंगापानी तहसील के दानीबगड़ (टांगा) क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और प्यानागाड़ में विधायक निधि से ट्राली लगाने की घोषणा की।

विज्ञापन


विधायक और एसडीएम के सामने आपदा प्रभावितों ने आवागमन की दिक्कत उठाई। कहा कि दो जुलाई को प्यानागाड़ में बनी पुलिया बह गई थी, तब से गधेरे में तार डालकर आवागमन किया जा रहा है, इसमें जोखिम बहुत है। विधायक ने कहा कि तार के स्थान पर विधायक निधि से ट्राली लगाई जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग को कह दिया गया है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। धामी ने कहा सरकार को आपदा प्रभावितों की मदद के लिए त्वरित कदम उठाने चाहिए। एसडीएम पांडेय ने कहा कि प्यानागाड़ में पुलिया निर्माण के लिए स्टीमेट बनाया जा रहा है। वर्षाकाल के बाद पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed