फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Destruction of rain Tllajohar

तेज बारिश से तल्लाजोहार में तबाही

Mon, 20 Jun 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी (पिथौरागढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी (पिथौरागढ़) Updated Mon, 20 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Destruction of rain Tllajohar
तेज बारिश से तल्लाजोहार में तबाही - फोटो : अमर उजाला

रविवार रात की तेज बारिश ने तल्लाजोहार (नाचनी) क्षेत्र में तबाही मचाई है। बारिश के बीच नाचनी गांव में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। भवन स्वामी की जान बाल-बाल बची। भूस्खलन से नाचनी में दो, भैंसखाल और डोर में एक-एक मकान खतरे की जद में आ गए हैं। बेड़ूमहर में सड़क की दीवार ढहने से तीन मकान खतरे की जद में आ गए हैं। 

विज्ञापन


बारिश के दौरान नाचनी गांव निवासी शेर राम पुत्र फकीर राम के मकान की पिछली दीवार रविवार रात करीब 12 बजे भरभराकर गिर गई। घर का सारा सामान मलबे में दब गया। दीवार गिरने से कुछ समय पहले भूस्खलन का आभास होने पर शेर राम घर से बाहर निकल आया, अन्यथा मलबे की चपेट में आ सकता था। घटना के समय शेर राम घर में अकेले थे। उनकी पत्नी और दो बच्चे विवाह समारोह में भैंसकोट गांव गए हुए थे। शेर राम के मकान के बगल में खड़क राम पुत्र कल्याण राम, कल्याण राम पुत्र बची राम के मकानों के लिए खतरा पैदा हो गया है। राजस्व निरीक्षक एमएम पंत, थानाध्यक्ष महेश कांडपाल ने मौके का मुआयना किया। शेर राम के परिवार को अस्थाई व्यवस्था के तहत अन्यत्र शिफ्ट करने की रिपोर्ट आपदा प्रबंधन विभाग को भेजी है। फिलहाल शेर राम के परिवार ने गांव में ही किसी के मकान में शरण ले रखी है। 
विज्ञापन


भैंसखाल में कुंवर राम पुत्र चंद्र राम के मकान के पीछे मलबा आने से खतरा उत्पन्न हो गया है। कुंवर राम ने गांव में ही हीरा राम के मकान में शरण ले रखी है। डोर में दीवान सिंह पुत्र गुमान सिंह के मकान के पीछे पहाड़ी खिसक रही है। बोल्डर गिर रहे हैं। ग्राम प्रधान कौशल्या देवी ने इस परिवार को फूली गांव में कुंदन सिंह मकान में शिफ्ट कराया है। आपदा प्रबंधन विभाग को सूचना दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेड़ूमहर में सड़क की दीवार ढहने से प्रेम सिंह पुत्र धन सिंह, शेर सिंह पुत्र जोहार सिंह और लक्ष्मण सिंह पुत्र शेर सिंह के मकानों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रभावितों ने राजस्व विभाग को सूचना दी है। राजस्व निरीक्षक का कहना है कि इनके मकानों की सुरक्षा के उपाय एडीबी डिवीजन से कराया जाएगा। 

आंतरिक सड़कें हो गई बंद
नाचनी। रविवार की तेज बारिश से तमाम सड़कें बंद हो गई हैं। आंतरिक सड़कों के बंद होने से लोग गांवों में कैद होकर रह गए हैं। नाचनी-भैेंसकोट सड़क में जगह-जगह मलबा पट गया है। नाचनी-बांसबगड़ सड़क झिलोड़ी के पास मलबा आने से बंद है। बांसबगड़-गूटी सड़क में भी मलबा आ गिरा है। बांसबगड़-धामीगांव और दुलियाबगड़-बजेता सड़क भी भूस्खलन से बंद हैं। बंद सड़कों ने लोगों को मुसीबत में डाल दिया है। जरूरी काम के लिए आ रहे ग्रामीणों को कई किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ रही है। लोगों ने तत्काल सड़कों में यातायात बहाल करने की मांग की है। 



रामगंगा का प्रवाह रुका, हरड़िया में फिर बनी झील
नाचनी। कई दिन बाद रविवार को हरड़िया के पास रामगंगा में बनी कृत्रिम झील का पानी निकला था कि सोमवार को हुई बारिश से रामगंगा में फिर से मलबा पट गया। गंगा का प्रवाह रुकने से गंगा में 300 मीटर लंबी और 100 मीटर चौड़ी झील बन गई है। झील में और पानी जमा हुआ और एक साथ निकला तो आबादी के लिए खतरा पैदा हो सकता है। हरड़िया में पिछले कई सालों से नाले का मलबा रामगंगा में समा रहा है। इससे जहां यातायात बाधित हो रहा है, वहीं रामगंगा का प्रवाह भी रुक रहा है। हरड़िया का कोई स्थाई समाधान खोजने में सरकार, प्रशासन और संबंधित विभाग नाकाम साबित हो रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed