{"_id":"5a71f5614f1c1ba3268b7a22","slug":"deploy-employees-at-state-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट बैंक में कर्मचारियों की तैनाती करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट बैंक में कर्मचारियों की तैनाती करो
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
स्टेट बैंक में कर्मचारियों की तैनाती की मांग को लेकर प्रदर्शन करते देवलथल के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक की देवलथल शाखा में कर्मचारियों की कमी से ग्राहक खासे परेशान हैं। बैंक में जाने पर उनको काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। इस अव्यवस्था से नाराज देवलथल क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया और बैंक में मानक के हिसाब से कर्मचारी तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में एकत्र पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इतनी बड़ी बैंक शाखा का काम एक अधिकारी और एक लिपिक के भरोसे छोड़ा गया है। दो लिपिक और एक अधिकारी का पद लंबे समय से रिक्त है। बैंक में रोजाना सैकड़ों ग्राहक पहुंचते हैं। पेंशनधारक और वेतनभोगी भी इसी बैंक से लेनदेन करते हैं। कर्मचारियों की कमी से कई बार लोगों के काम नहीं हो पाते और उनको खाली हाथ लौटना पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक में ही अधिकतर लोगों के खाते हैं, लेकिन स्टाफ की कमी से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
प्रदर्शन में लोहाकोट के प्रधान शंकर सिंह सामंत, उड़ाई के प्रधान केशर सिंह बिष्ट, हराली के प्रधान हरीश भट्ट, थालगांव के प्रधान जीवन सिंह, समाजसेवी युवराज सामंत, मुकेश सामंत, दिनेश शास्त्री, सुरेंद्र बसेड़ा, गोकुल कुमार आदि शामिल हुए। बैंक के प्रबंधक एसएस निखुर्पा ने कहा कि बैंक में कर्मचारियों की कमी की जानकारी मुख्यालय को दे दी गई है। उम्मीद है कि जल्दी ही कर्मचारियों की तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन