{"_id":"58d3ffab4f1c1b776a1a2859","slug":"demonstrators-demonstrate-against-dalits-in-dharchula","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला में पालिका के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला में पालिका के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
Updated Thu, 23 Mar 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका द्वारा की गई लाइसेंस शुल्क में वृद्धि के खिलाफ बृहस्पतिवार को यहां व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।
व्यापारियों ने गांधी चौक में पालिका प्रशासन का पुतला फूंका और चेतावनी दी कि यदि बढ़ाया हुआ शुल्क वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। गांधी चौक में हुई सभा में व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने कहा कि यहां के व्यापारी बेहद कम मुनाफे में व्यापार करते हैं। दैनिक आवश्यकता का सारा सामान बाहरी शहरों से आता है। ऐसे में पालिका व्यापारियों को सुविधा देने के बजाए लाइसेंस शुल्क के रूप में ज्यादा बोझ डाल रही है।
उन्होंने कहा कि पालिका ने लाइसेंस शुल्क में 20 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। जिसे हर व्यापारी वहन नहीं कर सकता। बाद में व्यापारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया और बढ़ा हुआ शुल्क वापस लेने की मांग की। कहा गया कि कोई भी व्यापारी बढ़े हुए शुल्क का किसी भी सूरत में भुगतान नहीं करेगा।
तहसीलदार आईबी मल ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि इस मामले नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी से बात की जाएगी और व्यापारियों के हित में फैसला लिया जाएगा। प्रदर्शन में व्यापार संघ संरक्षक जगदेव डोगरा, उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल, महासचिव नवीन खर्कवाल, राजेश कुटियाल, भीम सिंह रावत, प्रद्युम्न गर्ब्याल, नेत्र सिंह कुटियाल, लक्ष्मी परमार, मोनिका देवी, लक्ष्मण कौशल, श्याम खर्कवाल, पूरन लाल, प्रकाश लाल वर्मा, अब्दुल कलाम, प्रभात पायर, रफत खां, रिजवान अहमद, रूप सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।