फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demonstrations of princes and people

प्रधानों और लोगों का प्रदर्शन

Wed, 09 Aug 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना Updated Wed, 09 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Demonstrations of princes and people
डाक विभाग की अव्यवस्था के खिलाफ कनालीछीना में प्रदर्शन करते उपभोक्ता - फोटो : अमर उजाला

पोस्टआफिस में तीन महीने से काम ठप होने के विरोध में ग्राम प्रधानों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने डाक अधीक्षक जेसी भट्ट के प्रतिनिधि के रूप में कनालीछीना पहुंचे रोहित कुमार का घेराव किया।

विज्ञापन


पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत ग्राम प्रधान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष जानकी कापड़ी के नेतृत्व में बाजार में प्रदर्शन के बाद लोगों ने पोस्टआफिस तक जुलूस निकाला। डाक अधीक्षक के प्रतिनिधि का घेराव करने के बाद उन्हें डाक अधीक्षक के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने जिलाधिकारी को भी ज्ञापन भेजा है। कहा है कि तीन महीने से पोस्टआफिस में लेनदेन नहीं हो रहा है। ग्राहक रोज पोस्टआफिस पहुंचते हैं। नेट खराब होने की बात कहकर उन्हें बैरंग लौटा दिया जाता है। कहा कि एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था सुचारु न होने पर आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, डा. अधीक्षक भट्ट का कहना है कि नेटवर्क की समस्या आ रही है। देहरादून से इंजीनियर बुलाए गए हैं, जो बृहस्पतिवार को कनालीछीना पहुंच जाएंगे। समस्या को दूर कर लिया जाएगा। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान हरिप्रिया कापड़ी, कमला देवी, बलवंत कुमार, पार्वती देवी, जगदीश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता हरीश उपाध्याय, नारायण दत्त कापड़ी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed