फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demonstration of women protesting against liquor shop

शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन

Sat, 15 Apr 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Sat, 15 Apr 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of women protesting against liquor shop
बेड़ीनाग में शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

डिग्री कॉलेज क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने की तैयारी से भड़कीं महिलाओं ने शनिवार को नगर में प्रदर्शन किया और प्रशासन को सख्त हिदायत दी कि वह इस तरह की कोई कोशिश न करे। बेड़ीनाग में शराब की दुकान न खुल पाने से ठेकेदार सभी इलाकों की तलाश में जुटा है। डिग्री कॉलेज क्षेत्र की महिलाओं को जानकारी मिली कि अब उनके इलाके में दुकान खोलने की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन


इलाके की सभी महिलाएं एकजुट होकर मुख्य बाजार से तहसील कार्यालय तक गई। महिलाओं ने कहा कि डिग्री कॉलेज इलाके में उच्च शिक्षण संस्थान के अलावा कई अन्य छोटे स्कूल, आवासीय कालोनी है। यदि इस इलाके में शराब की दुकान खोलने का प्रयास हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। बेड़ीनाग में लगभग हर मोहल्ले की महिलाएं अब तक शराब की दुकान के विरोध में आंदोलन कर चुकी है।
विज्ञापन


शनिवार के प्रदर्शन में बसंती देवी, हीरा देवी, मालती देवी, नंदी देवी, माधुली देवी, शोभा, देवकी, पुष्पा पांडे, जानकी पाठक, भागीरथी बाफिला आदि महिलाएं थीं। इधर, प्रशासन अब तक शराब की दुकान खोलने के लिए कोई निर्विवाद जगह की तलाश नहीं कर पाया है। ठेकेदार जहां पर भी दुकान खोलने की तैयारी कर रहा है, वहीं पर लोग विरोध में खड़े हो जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed