फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demonstration of women in Bhagirathi Devi murder case

Pithoragarh News: हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से भड़की महिलाएं

Sat, 13 May 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 13 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of women in Bhagirathi Devi murder case
टनकपुर (चंपावत)। भागीरथी देवी हत्याकांड का दो माह बाद भी खुलासा नहीं होने से खफा महिलाएं शुक्रवार को कोतवाल चंद्रमोहन सिंह से मिली। उन्होंने हत्या का जल्द खुलासा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान सांकेतिक प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


विचई निवासी 83 वर्षीय भागीरथी देवी का 14 मार्च को घर से दूर हाईवे किनारे शव मिला था। हत्यारा उनके नाक, कान और गले में पहने करीब चार तोला सोने के आभूषणों के अलावा हाथ में पहनी आर्टिफिशियल चूड़ियां भी लूटकर ले गया है। घटना के बाद से पुलिस लगातार जांच में जुटी है लेकिन अब तक हत्यारे का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


शुक्रवार को ग्राम प्रधान पूनम चंद के नेतृत्व में महिलाएं कोतवाली पहुंची। उन्होंने हत्या के खुलासे में देरी पर रोष जताया। कहा कि हत्या का खुलासा नहीं होने से गांव में दहशत बनी है। महिलाएं रात के वक्त घर से बाहर निकलने में डर रही हैं। इस दौरान हेमलता, माधवी चंद, शांति देवी, संध्या देवी, लीला, जानकी जोशी, जानकी देवी, मुन्नी देवी, सरस्वती जोशी आदि महिलाएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हत्याकांड की गहनता से विवेचना चल रही है। हर एंगल से हत्या का राज खंगाला जा रहा है। हत्यारे के बारे में अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। हत्या के खुलासे के प्रयास जारी हैं। -चंद्रमोहन सिंह, कोतवाल टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed