{"_id":"66bf9413eb8df1d53c00902a","slug":"demonstration-of-people-of-bhainskot-demanding-arrest-of-teacher-and-colleagues-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-116794-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: शिक्षक और साथियों की गिरफ्तारी की मांग पर भैंसकोट के लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: शिक्षक और साथियों की गिरफ्तारी की मांग पर भैंसकोट के लोगों का प्रदर्शन
Fri, 16 Aug 2024 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीईओ से अभद्रता और धमकी देने वाले निलंबित शिक्षक और उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग पर नाचनी के मल्ला भैंसकोट के लोग जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मियों के धरने को भी समर्थन दिया।
शुक्रवार को सीईओ कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए मल्ला भैंसकोट के लोगों ने कहा कि हमेशा विवादित रहा निलंबित शिक्षक सीईओ को धमकाकर बहाली के लिए दबाव बना रहा है। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी उसकी और उसके साथियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है जो गंभीर है। इस दौरान उन्होंने शिक्षक और उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग पर कार्य बहिष्कार करते हुए धरने पर बैठे मिनिस्टीरियल कर्मियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
चेतावनी देते हुए कहा जल्द शिक्षक और उसके साथियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। वहीं राजकीय शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ सहित अन्य संगठनों ने भी मिनिस्टीरियल कर्मियों के आंदोलन को समर्थन देते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वहां पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, सचिव नवीन चंद्र पाठक, राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रवीण रावल, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया, अनिल कुमार, पंकज खोलिया, त्रिलोचन पुनेठा, मोहित बिष्ट, जेपी वर्मा आदि धरने पर बैठे। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
कलक्ट्रेट में शिक्षक के खिलाफ प्रदर्शन
चंपावत। जिले के एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने सीईओ के बाहर धरना- प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि निलंबित शिक्षक को निदेशक माध्यमिक नैनीताल कार्यालय में जल्द से जल्द संबद्ध किया जाए।
शुक्रवार को एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी के नेतृत्व में सीईओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद ने कहा कि जीआईसी मल्ला भैंसकोट पिथौरागढ़ के निलंबित शिक्षक के खिलाफ कहा कि ऐसे शिक्षकों पर अवश्य कार्यवाही होनी चाहिए। कहा कि बीते दिनों अध्यापक ने सीईओ कार्यालय पिथौरागढ़ के कार्यालय में दो दबंगों के साथ घुसकर सीईओ पिथौरागढ़ अशोक कुमार जुकरिया और कार्यरत मिनिस्टीरियल कार्मिकों को अपना निलंबन वापस करने के लिए धमकाया। इस दौरान एसोसिएशन के जीवन ओली, ललित मोहन, भूपेंद्र सिंह देव, ललित मोहन पांडे, प्रकाश सिंह तड़ागी, मालविका पंत, बंशीधर थ्वाल, लोचन कुमार राघवेंद्र ने गिरफ्तारी की भी मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रुद्र सिंह बोहरा, संतोष कुमार, लोकेश जोशी, शिंताशु त्रिपाठी, दिनेश नाथ, रविंद्र सिंह, शोबन सिंह, ललित मोहन जोशी आदि मौजूद रहे।