फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demonstration in tehsil for roads and bridges

Pithoragarh News: सड़कों, पुल के लिए तहसील में प्रदर्शन

Thu, 08 Feb 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 08 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in tehsil for roads and bridges
धारचूला तहसील में धरना देते वि​भिन्न संगठनों के लोग। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। तल्ला मल्ला ग्राम प्रधान और दीलिंग दारमा दारमा संघर्ष समिति और व्यास जनजाति संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सोबला पुल, ग्राम दर के घटखोला सड़क मार्ग, ग्राम चल झूला, ग्राम सेला में मोटर पुल और ग्राम उमचिया से वतन तक पुल बनाने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विभिन्न संगठन के लोग धारचूला तहसील पहुंचे और एसडीएम मनजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर धरना-प्रदर्शन किया। एसडीएम ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर बीआरओ और लोनिवि के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। बीआरओ के अधिकारी ने बताया कि सोबला पुल का कुछ सामान विदेश से मंगाया जा रहा है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों के साथ सोबला जाकर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

वैकल्पिक व्यवस्था के लिए बैली ब्रिज का विचार किया जाएगा। लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि ग्राम पंचायत चल में झूलापुल के लिए डीपीआर बनाई जा रही है। ग्राम पंचायत सेला में वर्ल्ड बैंक के माध्यम से 13 करोड़ की लागत से मोटर पुल बनाया जाएगा। धरना देने वालों में अशोक नबियाल, नारायण दरियाल, पूरन सेलाल, पूरन ग्वाल, दिनेश चलाल, कृष्णा गर्ब्याल, दिनेश बंग्याल, छोरी देवी, मनोज नगन्याल, सुनीता मार्छाल, विंद्रा देवी, धीरा ग्वाल, मनोज ग्वाल, मुकेश ग्वाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed