{"_id":"5dfe510e8ebc3e88217d2ab6","slug":"demonstration-for-ramkot-pathroli-road-pithoragarh-news-hld3664750110","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकोट-पथरोली सड़क निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामकोट-पथरोली सड़क निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सड़क निर्माण की मांग को लेकर हराली में प्रदर्शन करते ग्रामीण। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
आंबेडकर गांव हराली के लोगों ने रामकोट से पथरोली (हराली) तक मार्ग का निर्माण करने की मांग को लेकर हराली गांव में प्रदर्शन किया। सड़क न बनने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
हराली की प्रधान हेमा देवी के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रधान ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे हैं, जिसको लेकर कई बार आंदोलन किया जा चुका है लेकिन सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। 600 की आबादी वाली इस ग्राम पंचायत के लोगों के लिए सड़क एक सपने की तरह हो गई है।
सड़क बनने से जोशीगांव, आगर, हराली, पथरोली के लोगों को यातायात का लाभ मिलता। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि सड़क की मांग को लेकर प्रधान हेमा देवी के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक विशन सिंह चुफाल से मुलाकात की जाएगी। सड़क नहीं बनी तो ग्राम पंचायत के लोगों के साथ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में मीना देवी, रंजना देवी, मीरा देवी, सरोज देवी, जयंती देवी, जानकी देवी, पार्वती देवी, सुनीता देवी, बलवंत सिंह, दिनेश भट्ट आदि शामिल थे।