Pithoragarh: शिक्षक और साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन, धरने पर बैठे कर्मी; आंदोलन की चेतावनी दी
पिथौरागढ़ में सीईओ से अभद्रता और धमकी देने वाले निलंबित शिक्षक और उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग पर नाचनी के मल्ला भैंसकोट के लोग जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।
विस्तार
पिथौरागढ़ में सीईओ से अभद्रता और धमकी देने वाले निलंबित शिक्षक और उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग पर नाचनी के मल्ला भैंसकोट के लोग जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मियों के धरने को भी समर्थन दिया।
शुक्रवार को सीईओ कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए मल्ला भैंसकोट के लोगों ने कहा कि हमेशा विवादित रहा निलंबित शिक्षक सीईओ को धमकाकर बहाली के लिए दबाव बना रहा है। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी उसकी और उसके साथियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है जो गंभीर है। इस दौरान उन्होंने शिक्षक और उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग पर कार्य बहिष्कार करते हुए धरने पर बैठे मिनिस्टीरियल कर्मियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
ये पढ़ें- Bagwal Devidhura Fair: प्रसिद्ध देवीधुरा बग्वाल मेले का आगाज, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया शुभारंभ