फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demonstrated to remove seat belt compulsion in the mountain

पहाड़ में सीट बेल्ट की बाध्यता हटाने को लेकर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated to remove seat belt compulsion in the mountain
पर्वतीय क्षेत्र में सीट बेल्ट की बाध्यता समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते उक्रांद कार्? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पर्वतीय मार्गों पर सीट बेल्ट की बाध्यता समाप्त करने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहाड़ी रूटों पर यह अनिवार्यता जानलेवा साबित हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार को उक्रांद के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा के नेतृत्व में पिथौरागढ़ कलेक्ट्रेट के गेट पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कहा कि पहाड़ में अधिकतर दुर्घटनाएं वाहनों के खाई में गिरने से होती हैं। वाहन के अनियंत्रित होने पर सीट बेल्ट से बंधे होने के कारण चालक को वाहन से कूदने का समय नहीं मिल पाता है, यदि चालक सीट से न बंधा हो तो उसके कूदकर जान बचाने की संभावना बनी रहती है। कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान पर मनमाने बिल भेजने का आरोप भी लगाया और मीटर में चिप नहीं लगाने पर नाराजगी जताई। कहा कि यदि मनमाने तरीके से बिल भेजने का क्रम बंद नहीं किया गया तो यूकेडी आंदोलन करेगी। प्रदर्शन करने वालों में शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी, जगत मेहता, मदन पोखरिया, रणजीत, राम सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed