{"_id":"67f6ad055e6c2ffb6509fe82","slug":"demand-to-start-heli-service-from-dharchula-to-dehradun-haldwani-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-126356-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: धारचूला से देहरादून, हल्द्वानी के लिए हेली सेवा शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: धारचूला से देहरादून, हल्द्वानी के लिए हेली सेवा शुरू करने की मांग
Wed, 09 Apr 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 09 Apr 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की मांग पर एसडीएम मनजीत सिंह को ज्ञापन देते कांग्रेस कार्
धारचूला (पिथौरागढ़)। कांग्रेस ने धारचूला से देहरादून और हल्द्वानी रूट पर हेलिकॉप्टर सेवा संचालित करने की मांग पर एसडीएम मनजीत सिंह के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने से दुर्गम क्षेत्र के आम लोगों के साथ ही मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।
कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देते हुए कहा कि मुनस्यारी और पिथौरागढ़ से देहरादून और हल्द्वानी रूट पर विमान और हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। सीमांत और दुर्गम क्षेत्र धारचूला को इस सेवा से वंचित रखा गया है। कहा यहां से हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों के साथ ही पर्यटकों की आवाजाही सुगम होती। वहीं मरीजों को भी इसका लाभ मिलता।
कांग्रेसियों ने कहा कि जल्द हेलिकॉप्टर सेवा शुरू नहीं की गई तो क्षेत्र की जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मी गुंज्याल, जस्मा गुंज्याल, ओपी वर्मा, रामू रोकाया, संदीप वर्मा, एलपी बगोली, धीरेंद्र धर्मसत्तू, नृप गर्ब्याल आदि मौजूद रहे। संवाद