Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand to remove anomalies of One Rank One Pension

Pithoragarh News: वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियां दूर करने की मांग

Tue, 30 May 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 30 May 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove anomalies of One Rank One Pension
मुनस्यारी में रैली निकालते पूर्व सैनिक संगठन के लोग। संवाद
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। वन रैंक वन पेंशन की मांग के लिए पूर्व सैनिक संगठन ने पिथौरागढ़ में रैली निकाली। बाद में मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को भेजा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में मंगलवार को पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रामलीला मैदान में सभा का आयोजन किया गया। यहां वक्ताओं ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन में कई विसंगतियां हैं। विसंगतियों को दूर करने के लिए पिछले 100 दिनों से पूर्व सैनिक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार की ओर से अभी तक इस मामले में कोई बयान जारी नहीं करना पूर्व सैनिकों की घोर उपेक्षा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में राजेंद्र जोरा, जीत सिंह, ललित मोहन जोशी, दीवान सिंह सेना मेडल, भूपेंद्र सिंह, नारायण सोराड़ी, विनोद सिंह, प्रेम टम्टा, भूपेंद्र सिंह रावल, नवीन गुरुरानी, नीलांबर सिंह, होशियार सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर मुनस्यारी में पूर्व सैनिक संगठन के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों, आश्रितों और उनकी वीरांगनाओं ने बाजार से तहसील मुख्यालय तक केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ओआरओपी में कई प्रकार की विसंगतियां हैं। उन्होंने कहा कि सभी विसंगतियों को दूर किया जाए। मुनस्यारी क्षेत्र के संयोजक कैप्टन शेर सिंह ने कहा कि दिल्ली में इसे लेकर आंदोलन चल रहा है लेकिन पूर्व सैनिकों की बात नहीं सुनी जा रही है।

संगठन ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को तहसीलदार हिमांशु जोशी के माध्यम से ज्ञापन भेजा। इस दौरान मुनस्यारी मंडल अध्यक्ष सूबेदार मेजर भगत सिंह, मदकोट मंडल अध्यक्ष कैप्टन डिगर सिंह दानू, संगठन सलाहकार कैप्टन गुमान सिंह, कैप्टन चंद्र सिंह कार्की, भागीरथी देवी, कैप्टन लक्ष्मण सिंह सहित कई पूर्व सैनिक और आश्रित मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed